Thursday 21 February 2019

देखिये कैसे Mohammad Shahzad ने Dhoni के अंदाज़ में कर दिया कमाल।




भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पुरे विश्व में अपने तेज़ दिमाग और विकेटकीपिंग में अपनी तेज़ फुर्ती के लिए जाने जाते है. महेंद्र सिंह धोनी ने विकेटकीपिंग में अपनी चतुराई से कितनी ही बार बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आज भारतीय टीम के दोनों स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव विरोधियों के खिलाफ इतने असरदार रहे हैं तो उसमे महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा हाथ है. धोनी ने कई बार अपनी चतुराई से बल्लेबाज़ों को पलक झपकते ही स्टंप आउट किया है. महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी मुहम्मद शहज़ाद ने एक अद्भुत करिश्मा किया है. मुहम्मद शहज़ाद को अक्सर महेंद्र सिंह धोनी की नक़ल करते हुए देखा गया है. शहज़ाद ने कई बार इंटरव्यू में बात करते हुए कहा है की वह महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े fan हैं. मुहम्मद शहज़ाद को अक्सर महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकाप्टर शॉट खेलते हुए देखा गया है. अब मुहम्मद शहज़ाद ने विकेटकीपिंग में भी महेंद्र सिंह धोनी की नक़ल करनी शुरू कर दी है. दरअसल बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मैच में मुहम्मद शहज़ाद ने जैसे एक खिलाड़ी को रन आउट किया है उसे देखते ही लोगो को धोनी की याद आ गयी है. यह मैच chittagong vikings और ढाका dynamites के बीच खेला जा रहा था. मुहम्मद शहज़ाद chittagong vikings के विकेटकीपर हैं. ढाका के तरफ से खेलने वाले बल्लेबाज़ मिजानुर रहमान जब chittagong के गेंदबाज़ नईम हसन की गेंद पर आक्रामक होकर खेलने के लिए आगे बढ़े. तब आगे बढ़ते ही गेंद उनके बल्ले से टकराकर उनके पैर पर लग गयी और गेंद नीचे गिरकर स्टंप्स की तरफ बढ़ने लगी. बल्लेबाज़ जैसे ही वापस क्रीज़ में आने के लिए मुड़े उतनी ही देर में शहज़ाद ने फुर्ती में बॉल को उठाकर स्टंप पर मार दिया. जब तीसरे umpire ने replay में देखा तो बल्लेबाज़ आउट हो गए थे. इसी तरह शहज़ाद ने अपनी चालाकी से अपनी टीम को एक विकेट दिलवा दिया और हमें महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी.

No comments:

Post a Comment