Tuesday 5 March 2019

Ind vs Aus 2nd ODI : MS Dhoni ने अपने फैन को पुरे मैदान में छका छका के दौड़ाया।




भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के एक फैन ने धोनी को बीच मैदान में खूब दौड़ाया है. दरअसल भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य का पीछा करने से रोकने के लिए मैदान में आ रही थी की तभी धोनी का एक फैन दौड़ते हुए मैदान में घुस आया. धोनी ने जैसे ही इस फैन को अपनी तरफ आते हुए देखा तो धोनी भी उससे बचने के लिए भागने लगे. यह देखते हुए धोनी के फैन ने धोनी का मैदान में ही पीछा किया लेकिन धोनी ने अपने फैन को उनके पास आने से पहले खूब छकाया है. आखिर में धोनी ने अपने फैन को गले से लगा लिया और भारतीय टीम के बाकी के खिलाड़ी इस पल का आनंद लेने लगे. उसके बाद धोनी के फैन ने धोनी के पाँव छुए और फिर मैदान पर सुरक्षाकर्मी आकर धोनी के फैन को मैदान से बाहर ले गए. हालांकि धोनी के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी कई बार धोनी के फैंस धोनी से मिलने के लिए मैदान पर आये हुए है. लेकिन यह एक पहला ऐसा मौका था जब धोनी ने अपने ही फैन को मैदान में दौड़ाया है. बहरहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ८ रनो से हरा दिया है. इस मैच में विराट कोहली को उनके शानदार ११६ रनो की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड भी दिया गया है. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच ८ मार्च को रांची में खेला जाएगा.

No comments:

Post a Comment