Tuesday, 25 September 2018

Asia Cup 2018 : दुबई में आया मोहम्मद शहज़ाद का तूफान, ठोका अंधाधुन शतक। Mohammad Shahzad Century




अफ़ग़ानिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद ने आज भारत के खिलाफ तूफानी शतक ठोक दिया है. शहज़ाद ने ११६ गेंद पर ११ चौके और सात आसमानी छक्के की मदद से १२४ रन की आतिशी पारी खेल डाली है. शहज़ाद ने one day international में आज अपना ५वां शतक लगाया है. शहजाद की बल्लेबाजी का हाल इसी से जाना जा सकता हैं कि अफगानिस्तान के पहले 100 रन में से 86 रन सिर्फ शहज़ाद ने ही बनाया था. अफगानिस्तान के धोनी के नाम से मशहूर मोहम्मद शहज़ाद ने केवल 88 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया है. शहज़ाद ने इस मैच में बहुत तेज़ बल्लेबाज़ी की है. भारत के लिए अपना पहला one day मैच खेलने वाले दीपक चहर की शहज़ाद ने जम के धुनाई की है. इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था. अफ़ग़ानिस्तान ने निर्धारित ५० ओवरों में भारत को २५३ रनो का लक्ष्य दिया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तानी करते हुए धोनी ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड। MS Dhoni | Asia Cup 2018




भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में जब टॉस के लिए दोनों टीम के कप्तान मैदान पर आये तो सारे लोग महेंद्र सिंह धोनी को देख कर हैरान हो गए. इस मैच में एशिया कप में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है. धोनी का कप्तान के तौर पर यह दो सौवा वन डे मैच है. इसी के साथ वो दुनिया के तीसरे ऐसे कप्तान बन गए है जिन्होंने २०० मैचों में कप्तानी की है. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने यह आंकड़ा छुआ है. धोनी ने पहली बार कप्तानी २९ सितम्बर २००७ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था. आखिरी बार उन्होंने newzealand के खिलाफ २९ अक्टूबर २०१६ को कप्तानी संभाली थी. धोनी टीम इंडिया की कप्तानी 696 दिन बाद कर रहे हैं. उन्हें international क्रिकेट में कप्तानी करते देखे हुए 695 दिनों का लंबा वक्त हो गया था. हालांकि आइपीएल में वह चेन्नई superkings की कप्तानी करते रहे है. दो सौ से ऊपर मैचों में कप्तानी करने वालों में से जीत के प्रतिशत में धोनी दूसरे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग को २३० मैचों में १६५ मैचों में जीत मिली जो तक़रीबन ७१ प्रतिशत होता है. वहीँ धोनी को २०० मैचों में से ११० मैचों में जीत मिली जो की ५५ प्रतिशत होता है. Newzealand के कप्तान stephen फ्लेमिंग को २१८ मैचों में से केवल ९८ में ही जीत मिली जो की ४५ प्रतिशत ही होता है.

अफ़ग़ानिस्तान के क्रिकेटर को मिली मैच फिक्सिंग की ऑफर। Mohammad Shahzad || Match Fixing




यू ए ई में खेले जा रहे एशिया कप पर मैच फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है. अफ़ग़ानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज़ मोहम्मद सहजाद ने इस बात का खुलासा किया है. सहजाद ने बताया की बुकी ने खुद उनसे संपर्क किया उसके तुरंत बाद उन्होंने सीधा टीम मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दे दी. बुकी ने सहजाद से कहा की पांच अक्टूबर से खेले जा रहे अफ़ग़ान प्रीमियर लीग में उन्हें ख़राब प्रदर्शन करना होगा. बहरहाल सहजाद ने इसकी सुचना टीम मैनेजमेंट को दे दी है. टीम मैनेजमेंट ने इस सम्बन्ध में आई सी सी की भ्रस्टाचार विरोधी इकाई ई सी यू को इसकी जानकारी दे दी है. मोहम्मद सहजाद को अफ़ग़ानिस्तान की paktiya royals ने ख़रीदा है. इस टीम में शाहिद अफरीदी ब्रेंडन मैकुलम और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी खेलने वाले है. सहजाद अफ़ग़ानिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ है और वह अपनी टीम के लिए विकेटकीपिंग भी करते है. अब तक खेले गए एशिया कप के चार मैचों में वो ३६ की औसत से १४४ रन बना चुके है जिसमे एक अर्धशतक भी शामिल है.

Monday, 24 September 2018

4500 फुट की ऊंचाई पर बना सिक्किम का पहला एयरपोर्ट। Pakyong Airport | Sikkim




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पहले एयरपोर्ट paakyong का उद्घाटन आज २४ सितम्बर को किया है. प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सिक्किम में दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे. वर्ष २००९ में इस greenfield हवाई अड्डे की आधारशिला रखी गयी थी. यह एयरपोर्ट gangtok से करीब ३३ किलोमीटर की दूरी पर है. सिक्किम का ये पहला एयरपोर्ट समुद्र तल से ४५०० फुट की ऊंचाई पर paakyong गांव से करीब दो किलोमीटर ऊपर पहाड़ी पर बनाया गया है. भारत चीन बॉर्डर से ६० किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ paakyong एयरपोर्ट करीब २०१ एकर में बनाया गया है. पहाड़ों और वादियों में एयरपोर्ट काफी भव्य और खूबसूरत लग रहा है. इस एयरपोर्ट को ६०० करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है. इस एयरपोर्ट में geotechnical engineering तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. एयरपोर्ट का interior भी बहुत खूबसूरत बनाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने paakyong एयरपोर्ट के उद्घाटन करने के दौरान कहा की मुझे कई बड़ी बड़ी योजनाओ का उद्घाटन का सौभाग्य मिला है. मैं सिक्किम का ये पहला एयरपोर्ट आप लोगों को भेंट करता हूँ. प्रधानमंत्री मोदी ने इस एयरपोर्ट को बनाने वाले इंजीनियरो और कामगारों को धन्यवाद दिया और उन्होंने इस एयरपोर्ट को इंजीनियरो का अद्भुत कार्य बताया है. paakyong एयरपोर्ट देश का १३५वां और सिक्किम का पहला एयरपोर्ट है. एयरपोर्ट पर spicejet को regional connectivity बढ़ाने के लिए उड़े देश का हर नागरिक स्कीम के तहत ऑपरेशन की इजाजत मिली है. चार अक्टूबर से spicejet की पहली फ्लाइट शुरू हो जायेगी और इसका किराया २६०० रुपया रखा गया है.

मैच हारने के बाद सरफ़राज़ ने भारतीय खिलाडियों को कह दी इतनी बड़ी बात। Asia Cup 2018 | India vs Pakistan




रविवार को एशिया कप के सुपर फोर मैच में भारत ने पाकिस्तान को ९ विकेट से हरा दिया था. मैच ख़तम होने के बाद सरफ़राज़ अहमद ने एक press conference किया था. press conference में सरफ़राज़ ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ़ की वहीँ उन्होंने अपने फील्डर्स को खड़ी खोटी सुनाई है. सरफ़राज़ ने कहा की हमारे लिए ये एक कठिन मैच था. हमने बैटिंग अच्छी की लेकिन बीस तीस रन और बनने चाहिए थे. शिखर धवन और रोहित शर्मा ने बहुत समझदारी भरी पारी खेली. हमने फील्डिंग पर बहुत ज्यादा मेहनत की थी लेकिन हम बार बार कैच छोड़ते जाएंगे तो कोई भी मैच हम नहीं जीत सकते. मुझे लगा की pitch batting के लिए मुश्किल है और नए बल्लेबाज़ को इस पर खेलने में परेशानी होगी इसीलिए ये बहुत जरुरी था की फील्डर्स अपने कैच पकड़ते. भारत के पास बहुत दमदार बल्लेबाज़ है जो इस लक्ष्य का पीछा आसानी से कर सकते थे. हमने भारत को शुरूआती झटके देने की पूरी कोशिश की लेकिन फील्डर्स ने हमे निराश किया. रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे बल्लेबाज़ों को आप मौका देंगे तो मैच में वापसी नामुमकिन हो जाती है. भारतीय खिलाड़ियों का स्तर बहुत ऊँचा है और हम अभी उस स्तर पर नहीं पहुंचे हैं. हम उम्मीद करते है की फाइनल तक हमारा खेलने का स्तर अच्छा हो जाएगा. बांग्लादेश के खिलाफ मैच बहुत अहम् है और हमारा पहला ध्यान अभी उसी मैच पर होगा.

Sunday, 23 September 2018

रोहित शर्मा और शिखर धवन की आंधी में उड़ा पाकिस्तान। India vs Pakistan || Asia Cup 2018




एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे सुपर चार के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को ९ विकेट से करारी शिकश्त दी है. रोहित शर्मा और शिखर धवन की दमदार जोड़ी के २१० रनो की रिकॉर्ड साझेदारी के बदौलत भारत ने यह मैच ३९ ओवर ३ गेंदों में ही जीत लिया. इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल ५८ रनो पर ही उनके ३ विकेट गिर गए. इसके बाद शोएब मलिक और सरफ़राज़ अहमद की १०७ रनो की साझेदारी ने पाकिस्तान टीम को संभाल लिया. शोएब मलिक ने ९० गेंदों में ७८ रन की पारी खेली वहीँ सरफ़राज़ अहमद ने ६६ गेंदों में ४४ रनो का योगदान दिया. भारत के तरफ से बुमरा चहल और यादव ने दो दो विकेट चटकाए जिसके चलते पाकिस्तान निर्धारित ५० ओवरों में केवल २३७ रन का ही लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरआत धमाकेदार रही. रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ ११९ गेंदों में चार छक्के और ७ चौकों की मदद से १११ रनो की पारी खेली. वहीँ शिखर धवन ने भी १०० गेंदों में १६ चौकों और दो छक्कों की मदद से ११४ रनो की शानदार पारी खेली. पाकिस्तान के लिए शर्म की बात रही की उनके गेंदबाज़ो को कोई विकेट नहीं मिला. शिखर धवन भी जो आउट हुए वो दुर्भाग्य से रन आउट हो गए. दोनों बल्लेबाज़ों ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ो की जम के धुनाई की और २३८ रन के लक्ष्य को मामूली सा बना दिया. इस मैच को जीतने के साथ ही भारत का फाइनल में जाना तय हो गया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा की भारत को फाइनल में कौन सी टीम टक्कर देगी.

इस मशहूर एक्ट्रेस ने 42 साल के उम्र में शादी रचाई है। Baa Bahu Baby Fame Suchita Trivedi got Married




बा बहु और बेबी खिचड़ी और मेरे अँगने में जैसे टीवी सीरियल से प्रशिद्ध हुई actress सुचिता त्रिवेदी ने ४२ साल की उम्र में शादी रचाई है. सुचिता ने निगम पटेल के साथ गुजरात के भावनगर में शादी रचाई है. सुचिता की ख़ास दोस्त और सहकलाकार रिद्धि डोगरा ने सोशल मीडिया में सुचिता और उनके husband की तस्वीर पोस्ट कर के उनकी शादी का एलान कर दिया है. रिद्धि डोगरा ने अपने पोस्ट पर लिखा है की मेरे जन्मदिन पर इससे अच्छा तोहफा मुझे नहीं मिल सकता है. जिन दो लोगो को मैं सबसे ज्यादा चाहती हूँ वो आज २२ सितम्बर को शादी के बंधन में बंध गए है. दोनों को मैं शादी की ढ़ेर सारी शुभकामनाये दे रही हूँ. सुचिता ने टेलीविज़न के अलावा फिल्मों में भी काम किया हुआ है. सुचिता ने 1983 में आई अनिल कपूर की फिल्म वो सात दिन से डेब्यू किया था. उस फिल्म में वो एक चाइल्ड actress के तौर पर काम कर रही थीं. सुचिता ने ऋतिक रौशन की फिल्म मिशन कश्मीर में भी काम किया हुआ है.

Saturday, 22 September 2018

दस साल की छोटी सी एक्ट्रेस है इतने करोड़ की मालकिन।




ये है मोहब्बतें की चाइल्ड actress रुहानिका धवन को शो से काफी लोकप्रियता मिली है. रुहानिका केवल १० वर्ष की है लेकिन उनके पास इतनी संपत्ति है की लोग सुन कर हैरान हो जाएंगे. रुहानिका ने बहुत छोटी उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी और वो शो ये है मोहब्बतें में भी काफी दिनों से जुड़ी हुई हैं. रुहानिका ने अपनी करियर की शुरुआत पांच साल के उम्र में ही कर दी थी. उनको पहला ब्रेक जी टीवी पर आने वाले शो मिसिज़ कौशिक की पांच बहुएँ से मिली थी. इस शो में उनकी अच्छी परफॉरमेंस को देख कर एकता कपूर ने रुहानिका को ये है मोहब्बतें सीरियल में ले लिया. ये है मोहब्बतें में शानदार परफॉरमेंस करने पर उन्हें वर्ष २०१४ में इंडियन टेली अवार्ड्स फॉर मोस्ट पॉपुलर चाइल्ड actress का अवार्ड भी मिला था. रुहानिका ने बॉलीवुड फिल्म जय हो और घायल वन्स अगेन में भी काम किया है. रुहानिका का जन्म २५ सितम्बर २००७ में हुआ है.रुहानिका आई जी एस सी स्कूल में पढ़ती है. वह अभी fifth क्लास में पढ़ती है. वह मुंबई में अपने परिवार के साथ एक three बीएचके फ्लैट में रहती है. एक रिपोर्ट के अनुसार रुहानिका की संपत्ति करीब साढ़े छह करोड़ रूपये है. रुहानिका के पास एक ऑडी ए फोर कार है. इस कार की कीमत ५० लाख रूपये हैं और इसी कार से वह सेट पर आती जाती हैं.

क्या इस तारीख को रिलीज़ होने वाली है Virat Kohli की पहली Movie?




भारतीय टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने ट्विटर पर एक पोस्ट डाला है. यह पोस्ट ट्विटर पर डालने के साथ ही वायरल होने लगा है. इस पोस्ट में विराट ने अपना ही एक पोस्टर डाला है जिसमे वो तस्वीर के फ्रेम में बीचो बीच खड़े है और उनके पीछे गाड़ियों का विस्फोट जैसा सीन नजर आ रहा है. विराट के फैंस यह समझ नहीं पा रहे है की यह पोस्टर उनकी पहली फिल्म की है या किसी advertisement की है. विराट कोहली ने पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा है की, दस साल बाद एक और डेब्यू इंतज़ार नहीं कर सकता हूँ. इसमें उन्होंने trailer the movie का hash tag भी दिया है. कुछ reports यह दावा कर रहे हैं की यह विराट की पहली फिल्म होगी जिसका नाम ट्रेलर रखा गया है. इस फिल्म को sponsor रॉंग प्रोडक्शंस कर रहे हैं और यह फिल्म २८ सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है. वैसे पोस्टर के साथ बहुत सारे कयास लगाए जा रहे है. लोगो का मानना है की ये बस एक पब्लिसिटी स्टंट है. कुछ लोग का कहना है की ये एक short फिल्म होगी जो रॉंग प्रोडक्शंस की advertisement होगी. अब इस राज़ से पर्दा तो २८ सितम्बर को ही खुलेगा.

Asia Cup 2018 : शिखर धवन ने रचा इतिहास, दोहराया 14 साल पुराना कारनामा।




भारतीय क्रिकेट टीम के विष्फोटक बल्लेबाज़ शिखर धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के मैच में एक अद्भुत रिकॉर्ड बनाया है. हैरानी की बात है की यह रिकॉर्ड उन्होंने बल्लेबाज़ी में नहीं बल्कि क्षेत्ररक्षण में बनाया है. दरअसल शिखर धवन ने इस मैच में क्षेत्ररक्षक के तौर पर चार कैच पकड़े हैं. ऐसा करने वाले वह भारत के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं. उनसे पहले वीवीएस लक्ष्मण ने वर्ष 2004 में यह कारनामा किया था. शिखर धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमरा की गेंद पर तीन कैच और रविंद्र जडेजा की गेंद पर एक कैच पकड़ा था. उन्होंने पहला कैच स्लिप में नजमुल हुसैन शंटो का पकड़ा था और इसके बाद शिखर ने शाकिब अल हसन मेहदी हसन और मुस्तिफिजुर रहमान के कैच पकड़े थे. एक one day मैच में सर्वाधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स के नाम है. उन्होंने एक one day मैच में पांच कैच पकड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था. ऐसा करने वाले वो एकमात्र खिलाड़ी हैं.