Monday, 4 March 2019

Air Strike में 280 से ज्यादा आतंकवादी के मारे जाने के सबूत।




भारतीय वायुसेना ने २६ फ़रवरी को पाकिस्तान में घुसकर जो बालाकोट में एयर स्ट्राइक किया था उस एयर स्ट्राइक का सबूत देश की विपक्षी दल के लोग सरकार से मांग रहे थे. अब national technical research organisation के surveillance से यह बात सामने आ रही है की जिस दिन भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी उस समय वहाँ पर २८० से ज्यादा मोबाइल फ़ोन active थे. जब भारतीय वायुसेना ने वहाँ पर यह स्ट्राइक किया तो यह सारे फ़ोन बंद हो गए. यह भारतीय वायुसेना के पराक्रम का उन विपक्षी दल के लोगो के लिए बहुत बड़ा सबूत है. इस खबर से यह साफ़ पता चलता है की भारतीय वायुसेना ने जैश ए मुहम्मद के ठिकानो पर हमला कर के ३०० से अधिक आतंकवादियों को मारा है. भारत के ख़ुफ़िया एजेंसियों ने इस हमले से पहले ही इस बात की जानकारी इखट्टी कर ली थी की वहां अधिक तादात में आतंकवादी रह रहे हैं. इस जानकारी की पुष्टि होने के बाद ही वायुसेना ने अपने मिराज लड़ाकू विमान का इस्तेमाल करके जैश ए मुहम्मद की ठिकानो पर एयर स्ट्राइक किया था. यह खबर विपक्ष के द्वारा बार बार सबूत मांगने वालो के लिए एक करारा जवाब है. अब देखना दिलचस्प होगा की इस सबूत के आने के बाद भी विपक्षी दल के नेता हमले के सबूत मांगते हैं या नहीं.

वायुसेना प्रमुख ने सबूत मांगने वालों को दिया करारा जवाब।




भारतीय वायु सेना के द्वारा २६ फ़रवरी को किये गए एयर स्ट्राइक के बाद से भारत के विपक्षी पार्टियां इस एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रही है. वायुसेना के द्वारा किये एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले लोगो के लिए वायुसेना के प्रमुख बीएस धनोआ ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में उनको करारा जवाब दिया है. वायुसेना के प्रमुख बीएस धनोआ ने सोमवार को हुए प्रेस कांफ्रेंस में कहा की वायुसेना का काम टारगेट को हिट करना है. हमे जो भी टारगेट मिलते है हमारा काम उन सभी टारगेट को हिट करने का होता है. हमारा काम वहाँ पर हुए नुकसान को गिनने का नहीं होता है. हमे जो भी टारगेट मिले थे हमने सफलता पूर्वक उन सभी टारगेट को हिट किया है. वहाँ पर कितने लोग मारे गए हैं उसकी जानकारी देने का काम सरकार का है और इसके बारे में वही बता सकते हैं. प्रेस कांफ्रेंस में उनसे यह भी पूछा गया की पाकिस्तान यह दावा कर रही है की वहाँ पर भारतीय वायुसेना ने खाली जगहों पर बम गिराए हैं और उनसे वहाँ के सिर्फ पेड़ों को ही नुकसान पहुंचा है. इस पर वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा की अगर हमने उनके आतंकी ठिकाने को नहीं गिराए हैं तो वह हम पर हवाई हमला करने क्यों आये थे. आपको यहां बता दें की भारतीय वायुसेना ने २६ फ़रवरी को पाकिस्तान पर जो एयर स्ट्राइक किया था वह उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में किया था.

Sunday, 3 March 2019

Jaish-e-Mohammed का सरगना Masood Azhar मारा गया।




आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर की मारे जाने की खबर आ रही है. हालांकि पाकिस्तान की सरकार ने अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पाकिस्तान की लोकल मीडिया ने आतंकवादी मसूद अज़हर की भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक के बाद से मसूद अज़हर की हालत को नाज़ुक बता रहे थे. वहीँ अब पाकिस्तान की मीडिया का कहना है की जैश ए मुहम्मद के सरगना मसूद अज़हर मारा जा चूका है. अभी हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के द्वारा सी ऍन ऍन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था की मसूद अज़हर बहुत बीमार चल रहे हैं और उनकी स्तिथि बहुत ज्यादा नाज़ुक है. आपको यहां यह बता दें की मसूद अज़हर वही आतंकवादी है जिसने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली थी. अब कहा जा रहा है की २६ फ़रवरी को भारतीय वायुसेना ने जो बालकोट पर एयर स्ट्राइक किया था उसी स्ट्राइक में मसूद अज़हर मारा गया था और उसकी मौत की खबर को पाकिस्तान की सरकार छुपा रही थी. मसूद अज़हर का मारा जाना भारत के लिए एक बहुत बड़ी खबर है और इस खबर से पुलवामा हमले में शहीद हुए भारत के जवानो की आत्मा को शान्ति मिलेगी.

Saturday, 2 March 2019

F-16 विमान को गिराने से पहले Abhinandan का आखिरी रेडियो मैसेज।




२७ फ़रवरी २०१९ को भारतीय वायुसेना के जांबाज़ विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान ने पाकिस्तान के विमान एफ १६ को मार गिराया था. लेकिन इस हैरतअंगेज लड़ाई के दौरान अभिनन्दन का भी विमान मिग २१ क्षतिग्रस्त हो गया और गलती से वह भारतीय सीमा को पार करके पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे. पाकिस्तान में ६० घंटे बिताने के बाद अभिनन्दन भारत में सकुशल वापस लौट आये हैं और वह भारत के एक national हीरो बन गए हैं. अभिनन्दन के विमान मिग २१ के क्षतिग्रस्त होने से पहले उन्होंने एक वाक्य का सन्देश अपने रेडियो पर दिया था जिसमे उन्होंने कहा था की मैंने आर ७३ को सेलेक्ट कर लिया है. इसका मतलब यह होता है की उन्होंने आर ७३ मिसाइल को अपने मिग २१ विमान से पाकिस्तान के एफ १६ विमान पर दागने के लिए सेलेक्ट कर लिया है. अभिनन्दन ने एफ १६ विमान के साथ १५ मिनट तक लड़ाई की और पाकिस्तान के एफ १६ विमान को ढ़ेर करने में सफलता हासिल कर ली. यहां पर हम आपको यह बता दें की अभिनन्दन जिस मिग २१ के विमान में सवार थे वह विमान पाकिस्तान के एफ १६ से बहुत पुराना और कम क्षमता वाला विमान था. वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा की आर ७३ मिसाइल इस तरह की लड़ाई में सबसे बेहतरीन विकल्प था और यह दुनिया में ऐसा पहला मौका है जब रूस के विमान मिग २१ ने अमेरिका के विमान एफ १६ को मार गिराया है. हालांकि दुर्भाग्यवश अभिनन्दन का विमान मिग २१ भी इस लड़ाई में नहीं बच पाया लेकिन अभिनन्दन ने इस ऐतिहासिक घटना को अंजाम देकर अपना नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में शामिल कर लिया है.

Abhinandan ने किया पाकिस्तान के ऊपर बहुत बड़ा खुलासा।




पाकिस्तान से वापस लौटने के बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन ने पाकिस्तान के बारे में बहुत बड़ा खुलासा किया है. अभिनन्दन ने पाकिस्तान में अपने ऊपर हुए अत्याचार और प्रताड़ना के बारे में बताया है. अभिनन्दन ने कहा है की पाकिस्तान में उन्हें शारीरिक तौड़ पर तो कोई यातना नहीं दी गयी लेकिन पाकिस्तानियों ने उन्हें मानसिक तौड़ पर बहुत यातनाये दी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनन्दन ने बताया है की उन्हें पाकिस्तान में बहुत ही छोटी सी जगह में रखा गया था. वहाँ पर पाकिस्तान के सैनिकों ने उनसे कुछ ऐसे सवाल पूछे जो जिनीवा convention के विरुद्ध थे. वह बार बार उनको जवाब देने से इंकार कर रहे थे लेकिन पाकिस्तान के सैनिकों ने उनसे सवाल पूछना बंद नहीं किया. अभिनन्दन को आखिर तक यह नहीं बताया गया था की उन्हें भारत जाने दिया जा रहा है. अभिनन्दन ने बताया की पाकिस्तानी सैनिकों ने उनपर मानसिक torture करने के अलग अलग तरीके इस्तेमाल किये है लेकिन उन्होंने मजबूती से इन सभी अत्याचारों को झेला है . अभी फिलहाल अभिनन्दन को वायुसेना के नियमो के अनुसार cooling down के process से गुजरना होगा. इस दौरान अभिनन्दन को मेडिकल संरक्षण में रखा जाएगा और साथ ही साथ उनकी पूरी तरह से counselling की जायेगी. वायुसेना की अभी प्राथमिक कोशिश यह है की अभिनन्दन पूरी तरह से स्वस्थ होकर सामान्य अवस्था में आ जाएं.

BCCI ने किया Abhinandan का सम्मान। Abhinandan Cricket Jersey




भारतीय वायुसेना के जांबाज़ विंग कमांडर अभिनन्दन कल पाकिस्तान से सकुशल भारत लौट आये हैं. अभिनन्दन की भारत में वापसी से पूरा देश बहुत ज्यादा उत्साहित और गर्वान्वित महसूस कर रहा है. इसी मौके पर भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने भी अभिनन्दन का शानदार स्वागत किया है. बी सी सी आई ने अभिनन्दन के सम्मान में भारतीय क्रिकेट टीम की एक विशेष जर्सी तैयार करवाई है. इस जर्सी में बी सी सी आई ने पीछे में विंग कमांडर अभिनन्दन का नाम लिखवाया है साथ ही साथ उनकी जर्सी का नंबर वन भी लिखवाया है. बी सी सी आई ने इस जर्सी की तस्वीर को ट्विटर पर ट्वीट करके लिखा है की अभिनन्दन आपका आपके घर में स्वागत है.आपने आसमान पर राज किया और आपने हमारे दिलों पर भी राज किया है. आपकी गरिमा और हिम्मत आगे आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली है. बी सी सी आई के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने भी अभिनन्दन के लिए ट्विटर पर सन्देश लिखा है. सचिन ने लिखा है की एक हीरो चार अक्षरों से बड़ा होता है.आपने अपने साहस निस्वार्थ भावना और प्रतिबद्धता से हमे अपने पर भरोसा रखना सिखाया है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अभिनन्दन की एक तस्वीर को पोस्ट करके उनके सम्मान में ट्वीट किया है. कोहली ने ट्वीट करके लिखा है की अभिनन्दन आप एक असली हीरो हैं और मैं आपके सम्मान में अपना शीश झुकाता हूँ.

Monday, 25 February 2019

Surgical Strike 2 : भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में गिराए 1000 किलो बम।




पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के ऊपर हवाई सर्जिकल स्ट्राइक कर के पुलवामा हमले का जबरदस्त बदला लिया है. भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संघठन जैश ए मुहम्मद के ठिकानो को १००० किलो बम से उड़ा दिया है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालकोट चकोटी और मुज़फ़्फ़राबाद में १२ मिराज २००० विमान की मदद से सभी आतंकी ठिकानो पर बम गिराए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है की इस हमले में दो सौ से तीन सौ आतंकवादी मारे गए हैं. भारतीय वायुसेना ने इस एयर स्ट्राइक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है और सभी वायु सेना के सैनिक इस हमले के बाद सुरक्षित वापस लौट आये है. इस हमले के बाद पाकिस्तान के मेजर जनरल आसिफ ग़फ़ूर ने इस बात को ट्विटर पर माना है की भारतीय वायुसेना ने एल ओ सी को क्रॉस किया है लेकिन वह किसी भी तरह के casualty से इंकार कर रहे हैं. बहरहाल भारतीय वायुसेना ने हवाई सर्जिकल स्ट्राइक कर के पुलवामा का जबरदस्त बदला लिया है. एन एस ए से अजित डोवाल ने हवाई सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी है. यहां पर आपको यह बता दें की भारतीय वायुसेना ने केवल आतंकवादी ठिकानो पर ही बम गिराए है इसमें पाकिस्तान के आम जनता पर हमला नहीं किया गया है.

Saturday, 23 February 2019

Hazratullah Zazai ने Ireland खिलाफ T-20 Cricket में रच दिया इतिहास। Afghanistan vs Ireland 2nd T20




अफ़ग़ानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज़ हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई ने आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में खेले गए टी ट्वेंटी मैच में धमाकेदार बल्लेबाज़ी की है. अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी ट्वेंटी मैच में हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई ने अपनी आंधी से टी ट्वेंटी अंतराष्ट्रीय के ढ़ेर सारे रिकार्ड्स की धज्जियाँ उड़ा दी है. हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई ने केवल ६२ गेंदों में ११ चौकों और १६ आसमानी छक्कों की मदद से १६२ रनो की ताबड़तोड़ पारी खेली है. इस मैच में हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई ने १६ छक्के लगाने के साथ ही अंतराष्टीय टी ट्वेंटी क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ aaron finch के नाम था aaron finch ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक टी ट्वेंटी मैच में १४ छक्के लगाए थे. हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई ने इस मैच में अपना शतक केवल ४२ गेंदों में लगाया है. इसी के साथ हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई टी ट्वेंटी अंतराष्ट्रीय में सबसे तेज़ शतक लगाने वालों की सूचि में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई से पहले डेविड मिलर और रोहित शर्मा केवल ३५ गेंदों में संयुक्त रूप से सबसे तेज़ शतक लगाने वाले सूचि में पहले नंबर पर बैठे हुए हैं. हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई ने १६२ रनो की पारी खेलकर टी ट्वेंटी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. टी ट्वेंटी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ aaron finch के नाम है. फिंच ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ १७२ रनो की पारी खेली थी. हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी की मदद से अफ़ग़ानिस्तान ने अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. अफ़ग़ानिस्तान ने इस टी ट्वेंटी मैच में २७८ रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया था जो टी ट्वेंटी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ २६३ रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया हुआ था. हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई ने पहले विकेट के लिए उस्मान गनी के साथ मिलकर २३६ रनो की विशाल साझेदारी की है. यह साझेदारी टी ट्वेंटी क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए आजतक की सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के aaron finch और डार्सी short के नाम था. aaron finch ने डार्सी short के साथ मिलकर ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले विकेट के लिए २२३ रनो की साझेदारी की थी. इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था. अफ़ग़ानिस्तान ने अपनी पहली पारी में हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी की मदद से २७८ रनो का विशाल स्कोर बनाया था. इसके जवाब में आयरलैंड ने निर्धारित २० ओवरों में केवल १९४ रन बनाये और इस मैच को ८४ रनो से हार गयी है. हज़रतउल्लाह ज़ज़ाई को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए man ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया है.

Thursday, 21 February 2019

'Bhabhiji Ghar Par Hai' की गोरी मेम के घर में लगी आग। Saumya Tandon House sets on Fire




टीवी के मशहूर धारावाहिक भाभीजी घर पर है की लोकप्रिय अभिनेत्री गोरी मेम यानि की सौम्या टंडन के घर पर आग लग गयी है. इस घटना के बारे में सौम्या टंडन ने खुद ही अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके अपने फैंस को बताया है. सौम्या ने ट्वीट करके लिखा है की मेरे घर में आग लग गयी थी. इस हादसे से मुझे तीन चीज़े सीखने को मिली है. पहली चीज़ ये की कभी भी मच्छर मारने वाले liquid mosquito repellent को अपने बिस्तर के नज़दीक नहीं रखे खासतौर पर जब liquid खत्म हो गया हो. दूसरी चीज़ में यह ध्यान जरूर रखे की कभी भी प्लग का कनेक्शन लूज़ नहीं होना चाहिए. तीसरी चीज़ यह की घर पर fire extinguisher को खरीद कर रखना चाहिए और उसे चलाना भी सीख लेना चाहिए. सौम्या टंडन के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस बहुत परेशान हो गए और उनकी और उनके परिवार की सलामती के लिए उनसे पूछने लगे. उसके बाद सौम्या टंडन ने अपने फैंस को बताया की इस हादसे में उन्हें या किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और उनके घर के सभी लोग सुरक्षित हैं. बहरहाल सौम्या टंडन ने अपने बेबी के जन्म की वजह से भाभीजी घर पर हैं की शूटिंग से दूरी बना ली थी लेकिन उम्मीद है की मार्च में सौम्या वापस से भाभीजी घर पर है की शूटिंग शुरू कर देंगी. सौम्या ने १४ जनवरी को अपने बेटे को जन्म दिया था और उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था.

Cheteshwar Pujara ने T-20 Cricket में लगाया शतक।




टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की नयी दिवार माने जाने वाले बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने मुश्ताक़ अली ट्रॉफी के टी ट्वेंटी मैच में धमाकेदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है. चेतेश्वर पुजारा भारतीय टेस्ट टीम में एक भरोसेमंद बल्लेबाज़ है लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाज़ी की वजह से उन्हें एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय और टी ट्वेंटी के मैचों में नहीं खिलाया जाता है. चेतेश्वर पुजारा को आईपीएल में भी पिछले चार वर्षों से किसी भी टीम ने नीलामी में नहीं ख़रीदा है. आज चेतेश्वर पुजारा ने मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन कर के अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है. चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र के तरफ से खेलते हुए रेलवेज के खिलाफ खेले जाने वाले टी ट्वेंटी मैच में शानदार शतक लगाया है. चेतेश्वर पुजारा ने इस मैच में केवल ६१ गेंदों में १४ चौकों और १ छक्के की मदद से १०० रनो की पारी खेली है. इस पारी की ख़ास बात यह रही की इसमें चेतेश्वर पुजारा ने केवल २९ गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. चेतेश्वर पुजारा एकदम नए अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे थे और इस अंदाज़ में आज तक उन्हें बल्लेबाज़ी करते हुए नहीं देखा गया था. बहरहाल चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टेस्ट श्रृंखला में शानदार बल्लेबाज़ी की थी और उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें man ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब भी दिया गया था. चेतेश्वर पुजारा ने सईद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में धमाकेदार बल्लेबाज़ी कर के यह साबित कर दिया है की वह एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय और टी ट्वेंटी मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.