Sunday, 30 September 2018

Australia vs Pakistan A : इस ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर ने अश्विन के लिए कह दी इतनी बड़ी बात। Nathan Lyon




पाकिस्तान ए और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय टूर मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियॉन ने शानदार प्रदर्शन किया है. नाथन लियॉन ने पाकिस्तान ए के खिलाफ एक पारी में आठ विकेट लिए है. नाथन लियॉन ने अपने स्पिन के जादू से पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को छठी का दूध याद दिला दिया है. मीडिया से वार्तालाप करते हुए लियॉन ने बताया की वो अपनी इस गेंदबाज़ी के प्रदर्शन का श्रेय रविचंद्रन अश्विन को देते हैं. उन्होंने बताया की वो पिछले २४ महीनो से काफी मेहनत कर रहे है. उन्होंने कहा की वो अश्विन की गेंदबाज़ी के videos देख देख कर अपनी गेंदबाज़ी में सुधार कर रहे थे. उन्होंने बताया की उन्हें अश्विन की गेंदबाज़ी देख कर उपमहाद्वीप जैसे हालातों में गेंदबाज़ी को सीखने में मदद मिली है. नाथन लियॉन ने १०३ रन देकर ८ विकेट लिए है. इस गेंदबाज़ी के प्रदर्शन के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान ए को २७८ रनो पर समेट दिया. जवाब में दूसरे दिन का खेल ख़तम होने तक ऑस्ट्रेलिया ने केवल २ विकेट के नुकसान पर २०७ रन बना लिए थे.

West Indies vs Indian Board President XI : इस वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने भारत आते ही लगाया तूफानी शतक।




वेस्टइंडीज और इंडियन बोर्ड प्रेजिडेंट eleven के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज के सुनील अम्ब्रीश ने तूफानी शतकीय पारी खेली है. सुनील ने ९८ गेंदों में १७ चौके और ५ छक्के की मदद से ताबड़तोड़ ११४ रन बनाये हैं. सुनील की इस पारी से ये दो दिवसीय अभ्यास मैच draw हो गया. इस मैच में इंडियन बोर्ड प्रेसिडेंट eleven ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था. बोर्ड प्रेसिडेंट eleven ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ९० ओवरों में ६ विकेट पर ३६० रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया. इंडियन बोर्ड प्रेसिडेंट eleven के तरफ से अंकित बावने ने ११६ रनो की पारी खेली. मयंक अग्रवाल ने ९० और श्रेयस अय्यर ने ६१ रनो का योगदान दिया. जवाब में वेस्टइंडीज ने भी ७ विकेट खोकर ३६६ रन बनाये. सुनील अम्ब्रीश के अलावा क्रैग ब्रैथवेट ने ५२ और शेन डोरिच ने ६५ रनो का योगदान दिया. सुनील अम्ब्रीश का यह पहला भारत दौरा है हालाँकि सुनील इससे पहले newzealand के खिलाफ अपना डेब्यू कर चुके हैं. भारत वेस्टइंडीज के साथ अपना पहला टेस्ट मैच चार अक्टूबर को खेलने वाला है. भारतीय गेंदबाज़ों की नज़र अब सुनील अम्ब्रीश पर बनी होगी. यह देखना दिलचस्प होगा की सुनील अपना यह प्रदर्शन बरक़रार रख पातें हैं या नहीं.

Asia Cup Final 2018: शिखर धवन का विकेट लेने के बाद बांग्लादेशियों ने किया बेशर्मी का नंगा नाच।




भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को २२३ रनो का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने ४.३ ओवरों में ही ३५ रन बना लिए थे. लेकिन ओवर के चौथी गेंद पर भारत को पहला झटका लग गया. भारत ने अपना पहला विकेट शिखर धवन के रूप में खो दिया. शिखर धवन मिड ऑफ पर खड़े soumya सरकार को अपना कैच थमा बैठे. शिखर धवन को बाए हाथ के स्पिनर नजमुल इस्लाम ने आउट कर दिया. नजमुल इस्लाम ने शिखर धवन को आउट करने के बाद बेहद ही शर्मनाक तरीके से नागिन डांस किया. नजमुल इस्लाम ने अपने इस व्यवहार से बांग्लादेश टीम को शर्मसार कर दिया है. हैरानी की बात है की नजमुल इस्लाम का साथ soumya सरकार ने भी दिया. यहाँ पर शिखर धवन ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी और वो चुपचाप pavilion की तरफ जाने लगे. शिखर धवन ने यहाँ पर अपने शिस्टाचार का प्रदर्शन किया और भारत देश का सर ऊँचा किया. वहीँ नजमुल इस्लाम और soumya सरकार ने अभद्रता का प्रदर्शन किया है.

Taimur Ali Khan की Nanny की Salary जान कर आपको जोड़ का झटका लगेगा।




जबसे करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तय मूर का जन्म हुआ है तबसे ही तय मूर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं. तय मूर एक सोशल मीडिया स्टार है और इंटरनेट पर उनकी photos अक्सर वायरल हुआ करती हैं. हाल ही में तय मूर को उसकी नैनी के साथ घूमते हुए देखा गया है. तय मूर की नैनी का नाम सावित्री है. सैफ अली खान और करीना ने सावित्री को तय मूर के जन्म से ही रखा हुआ है. उन्होंने सावित्री को रखने के लिए एक हाई प्रोफाइल एजेंसी की मदद ली थी. यह एजेंसी बड़े बड़े बॉलीवुड सितारों को नैनी और maid जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है.यह एजेंसी नैनी का बैकग्राउंड मेडिकल और फाइनेंशियल जांच कराती है ताकि बाद में कोई परेशानी न हो. सावित्री नैनी की इस जॉब के लिए बहुत ही मोटी सैलरी लेती हैं. सावित्री को हर महीने डेढ़ लाख सैलरी मिलती है और अगर सावित्री ओवरटाइम करती हैं तो उन्हें १ लाख ७५ हज़ार की रकम दी जाती है. सावित्री को एक कार भी दी गयी है जिससे वह तैमूर को कही भी घुमाने के लिए ले जा सकती हैं. जब तय मूर को सैफ अली खान और करीना के साथ विदेश जाना होता है तो सावित्री भी उनके साथ विदेश पर तय मूर का ध्यान रखने के लिए जातीं हैं. सावित्री की ये lifestyle और सैलरी जान कर कई corporate companies में काम करने वालों को सावित्री से जलन होने लगेगी.

Saturday, 29 September 2018

Diabetes को कंट्रोल करना हो तो खांए इस फल की पत्तियां।




आज कल के भाग दौड़ के जीवन में लोगों को अपनी सेहत का बिलकुल भी ध्यान नहीं रहता है. इस कारण वह कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे है. बिमारियों में से सबसे आम बीमारी डायबिटीज है जो अधिकतर लोगो में पायी जा रही है. दिन प्रतिदिन इस बिमारी के मरीज़ों में इजाफा हो रहा है. डायबिटीज की बीमारी में आपके शरीर के ब्लड में शुगर लेवल की मात्रा बढ़ जाती है. इस बीमारी के वजह से आपके शरीर में इन्सुलिन उत्पादन की क्षमता में कमी आने लगती है. डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए बहुत सी दवाइयां उपलब्ध हैं. लेकिन आज हम आपको डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए एक घरेलु नुस्ख़े के बारे में बताने वाले है. वैज्ञानिकों के शोध से पता चला है की आम की पत्तियां डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी अच्छी होती है. आम की पत्तियों में ग्लूकोज़ को सोखने के क्षमता होती है. यह आपके खून में शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है. आम की पत्तियां आपके शरीर में इन्सुलिन के उत्पादन को सही करती है जिससे शुगर लेवल धीरे धीरे कण्ट्रोल में आना शुरू हो जाता है. आम की पत्तियों में भरपूर न्यूट्रीशन जैसे पेक्टिन फाइबर और विटामिन सी होता है जो बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है. इसकी पत्तियों को लंबे समय से डायबिटीज के साथ साथ अस्थमा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. आम की पत्तियों का सेवन आप काढ़े के तौर पर कर सकते हैं. बारह से पंद्रह ताज़ी आम की पत्तियों को १५० मिलीलीटर पानी में उबाले और इसका काढ़ा बना लें. रातभर इस काढ़े को ऐसे ही रहने दें और सुबह को इस काढ़े को पी लें. तीन से चार महीने तक इसका सेवन करने से आपको इसका अच्छा परिणाम मिलेगा.

Friday, 28 September 2018

Asia Cup Final 2018 : रोमांचक मुकाबले में India ने Bangladesh को तीन विकेट से हराया। Ind vs Ban




भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल मैच का अंत बहुत ही रोमांचक तरीके से हुआ है. भारत ने बांग्लादेश को मैच की आखिरी गेंद पर तीन विकेट से मात दे दी है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था. बांग्लादेश की शुरुआत बहुत ही अच्छी रही और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने १२० रन जोड़े. बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली है. लिटन दास ने ११७ गेंदों में १२ चौकों और २ छक्कों की मदद से १२१ रनो की पारी खेली. बांग्लादेश को पहला झटका मेहदी हसन मिराज के रूप में मिला. इसके बाद बांग्लादेश की पारी बिखर गयी और एक पर एक उसके सारे विकेट गिरते चले गए. बांग्लादेश की पारी ४८.३ ओवरों में ही २२२ रनो पर सिमट गयी. भारत के तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. २२३ रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की भी शुरुआत अच्छी रही. भारत ने ४.३ ओवरों में ही ३५ रन बना लिए थे. शिखर धवन के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा. रोहित शर्मा ने तेज़ ४८ रन बनाये लेकिन भारत के ८३ रन के स्कोर पर उनका विकेट भी गिर गया. उसके बाद भारत की पारी को दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी ने संभाला. दिनेश कार्तिक ने ३७ और महेंद्र सिंह धोनी ने ३६ रनो का योगदान दिया. भारत के तरफ से किसी ने भी कोई बड़ी पारी नहीं खेली और बांग्लादेश को नियमित अंतराल पर विकेट मिलते रहे थे. मैच की आखिरी ओवर में जीत के लिए ६ रन बनाने थे. चोटिल केदार जाधव और कुलदीप यादव के ऊपर मैच को जिताने की जिम्मेवारी थी. केदार जाधव ने मैच की आखिरी गेंद पर एक रन लेग बाई दौर कर मैच भारत को जीता दिया. इसी के साथ भारत ने एशिया कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया. यह भारत का ७वां एशिया कप का खिताब है. इससे पहले वाले एशिया कप को भी भारत ने ही जीता था.

इस ऑस्ट्रेलिआई खिलाड़ी ने One Day Cricket में इतिहास रच दिया है। D'Arcy Short | JLT Cup




ऑस्ट्रेलिया के डार्सी short ने आज इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे domestic one day टूर्नामेंट जे एल टी कप के एक मैच में डार्सी short ने १४८ गेंदों में १५ चौके और २३ गगन चुम्बी छक्कों की मदद से २५७ रनो की मैराथन पारी खेली है. डार्सी short ऑस्ट्रेलिया की domestic टीम western australia से खेलते है. उन्होंने ये रिकॉर्ड आज queensland के खिलाफ खेलते हुए बनाया है. इस ऐतिहासिक पारी की मदद से वो लिस्ट ए के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूचि में तीसरे नंबर पर पहुँच गए हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर surrey इंग्लिश काउंटी से खेलने वाले अली ब्राउन हैं. अली ब्राउन ने वर्ष २००२ में glamorgan के खिलाफ १६० गेंदों में २६८ रनो की पारी खेली थी. वहीँ दूसरे नंबर पर भारत के रोहित शर्मा हैं. जिन्होंने वर्ष २०१४ में श्रीलंका के खिलाफ १७३ गेंदों में २६४ रनो की पारी खेली थी. डार्सी short ऑस्ट्रेलिया के one डे और टी ट्वेंटी की टीम में खेलते है वहीँ आईपीएल में वो राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलते हैं. western australia ने short के २५७ रनो की मदद से queensland को ५० ओवरों में जीतने के लिए ३८७ रनो का लक्ष्य दिया था. जवाब में क्वींसलैंड २७१ रन ही बना पाई. गेंदबाज़ी में western australia के गेंदबाज़ andrew tye ने सबसे ज्यादा ६ विकेट लिए है. Western ऑस्ट्रेलिया इस मैच को ११६ रनो से जीत गयी है.

Thursday, 27 September 2018

'Vorombe Titan' को दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी घोषित किया गया। World's Biggest Bird




वैज्ञानिकों के बीच दुनिया के सबसे बड़े पक्षी को लेकर दशकों से जो विवाद चल रहा था वो अब ख़तम हो गया है. वैज्ञानिकों ने इस बहस को ख़तम करते हुए दुनिया के सबसे बड़े पक्षी का ख़िताब वोरोम्बे टाइटन को दे दिया है. वोरोम्बे टाइटन एक ३ मीटर लम्बा पक्षी था जिसका वजन तक़रीबन ८०० किलो था. इस पक्षी का सम्बन्ध हाथी पक्षियों में मडागास्कन प्रजाति से है. यह पक्षी विलुप्त हो चुका है. जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ लंदन के जेम्स hamsford ने कहा की हाथी पक्षी की जो प्रजाति थी वो madagascar आइलैंड की सभी प्रजातियों में से सबसे बड़ी मानी जाती थी. यह प्रजाति madagascar के विकास की इतिहास में एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है. दुनिया के सबसे विशाल पक्षी का नाम तय करने के लिए शोधकर्ताओं ने दुनिया भर के संग्राहलयों में मौजूद हाथी पक्षियों की हड्डियों की जांच की. इसमें अध्यन के दौरान उन्हें पता चला की यह जीव तीन वंशो के चार प्रजातियों में फैला हुआ था. शोधकर्ताओं का कहना है की इस अध्ययन में इस परिवार के ८० से अधिक साल के वर्गीकरण को शामिल किया गया है. वैज्ञानिक इसी आधार पर वोराम्बे टाइटन को दुनिया का सबसे विशाल पक्षी घोषित करने के लिए राज़ी हुए. वैज्ञानिकों ने कहा की सबसे विशाल पक्षी की शोध करने के दौरान हमे और भी नयी ऐतिहासिक तथ्य मिले हैं. उन्होंने कहा की इन तथ्यों की मदद से वो वर्तमान में विलुप्त हो रहे प्रजातियों को बचाने में सक्षम हो सकेंगे.

Supreme Court का Ayodhya case पर ऐतिहासिक फैसला। Ayodhya Case Verdict




गुरुवार को अयोध्या विवाद में एक बहुत ही अहम् फैसला सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया है. आज का फैसला वर्ष १९९४ में लिए फैसले को बड़े bench के ऊपर भेजने के लिए देना था. उसके लिए आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है और इस फैसले के मुताबिक अब १९९४ में लिए गए फैसले को बड़े बेंच पर नहीं भेजा जाएगा. वर्ष १९९४ में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया था की मस्जिद में नमाज़ पढ़ना इस्लाम का हिस्सा नहीं है और नमाज़ कहीं भी पढ़ी जा सकती है और इसके लिए मस्जिद अहम् नहीं है. उस वक़्त कोर्ट ने कहा था की सरकार अगर चाहे तो जिस हिस्से पर मस्जिद है उसे अपने कब्जे में ले सकती है. आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ये साफ़ हो गया है की अयोध्या पर आने वाले फैसले पर पुराने फैसलों का कोई असर नहीं होगा. इस फैसले के आने से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने को मजबूती मिलेगी.

Wednesday, 26 September 2018

Asia Cup 2018 : बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पटक पटक के धोया। Pakistan vs Bangladesh




बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के सुपर चार के मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ३७ रनो से पीट कर एशिया कप के फाइनल में पहुँच गयी है. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था. बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल १२ रन पर ही उसके तीन विकेट गिर गए. मोहम्मद आमिर के जगह पाकिस्तानी टीम में आये जुनैद खान ने बांग्लादेश को शुरूआती झटके दिए. बांग्लादेश की पारी को मुश्फिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन ने संभाला. मुश्फिकुर रहीम ने ११६ गेंदों में ९ चौकों की मदद से ९९ रनो की पारी खेली वहीँ मोहम्मद मिथुन ने ८४ गेंदों में ४ चौकों की मदद से ६० रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. बांग्लादेश ने ४८.५ ओवरों में २३९ रन बनाये और पाकिस्तान को निर्धारित ५० ओवर में २४० रनो का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट जुनैद खान ने लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और केवल १८ रन पर पाकिस्तान ने अपने तीन विकेट खो दिए. पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक़ ने १०५ गेंदों में २ चौके और १ छक्के की मदद से ८३ रनो की पारी खेली. इसके अलावा किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज़ के पास बांग्लादेशी गेंदबाज़ी का जवाब नहीं था. बांग्लादेश के तरफ से मुस्ताफ़िज़ुर रहमान ने चार विकेट लिए वहीँ मेहदी हसन मिराज को २ विकेट मिले. बांग्लादेश के गेंदबाज़ो ने एकदम सधी हुई गेंदबाज़ी की और पाकिस्तान को कभी भी मैच में वापसी नहीं करने दिया. पाकिस्तान ने पुरे ५० ओवर खेल कर २०२ रन ही बना सकी. इसी के साथ बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ३७ रनो से हरा दिया. बांग्लादेश के तरफ से शानदार ९९ रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम को man of the match का अवार्ड दिया गया है. अब फाइनल में बांग्लादेश का मुकाबला भारत से होगा.