Thursday, 21 February 2019

दो हज़ार साल पुराने शिवलिंग से आती है तुलसी की खुशबू। Gandheshwar Temple




भारत का इतिहास इतना पुराना है की इसकी धरती में न जाने कितने राज छुपे हुए हैं. भारत की धरती में आज भी कई ऐसे ऐतिहासिक चीज़े दफ़न हैं जिनके बारे में हमे कोई भी जानकारी नहीं है. Archaeological डिपार्टमेंट को छत्तीसगढ़ के सिरपुर में खुदाई के दौरान चार फ़ीट लम्बा और ढाई फ़ीट गोलाई के आकार का शिवलिंग मिला है. डिपार्टमेंट के जानकारों ने बताया की बारहवीं सदी में आयी बाढ़ और भूकंप के वजह से सिरपुर शहर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा था. बाढ़ के वजह से नदी की रेत ने शहर को नीचे दबा दिया था. वहाँ पर रेत के टीले बन गए थे. archaeologist को वहाँ पर खुदाई करने पर कुछ सिक्के प्रतिमाएं ताम्रपत्र शिलालेख और बर्तन भी मिले. इन्ही चीज़ों के आधार पर जानकारों ने इनके पाए जाने के काल की गणना की. जिस गहराई पर शिवलिंग पाया गया उस आधार पर जानकारों ने बताया की यह शिवलिंग २००० वर्ष पुराना शिवलिंग है. जानकारों का कहना है की यह राज्य में मिला अब तक का सबसे विशाल शिवलिंग है. इस शिवलिंग से तुलसी के पौधे की सुगंध आती है इसलिए इस शिवलिंग को गंधेश्वर शिवलिंग के नाम से भी जाना जाता है. जानकारों ने आगे बताया की पहली शताब्दी में इस जगह पर बहुत विशाल मंदिर का निर्माण किया गया था. बाढ़ की वजह से यह मंदिर पूरी तरह से धरती में समा गया था. खुदाई के दौरान और भी बहुत सारे छोटे छोटे शिवलिंग मिले थे लेकिन गंधेश्वर शिवलिंग इन सबसे बड़ा शिवलिंग पाया गया है.

उड़ने वाली 'Hoverbike' से अब पुलिस पकड़ेगी चोरो को। Hoverbikes || Dubai Police




दुबई पुलिस पूरी दुनिया में अपने तेज रफ़्तार गाड़ियों और लेटेस्ट motorbikes के इस्तेमाल के लिए जानी जाती है. इसी लिस्ट में अब दुबई पुलिस ने एक उड़ने वाली बाइक को भी शामिल कर लिया है. उड़ने वाली इस बाइक का नाम होवर बाइक है. रूस की कंपनी hoversurf ने इस होवर बाइक को बनाया है. होवर बाइक एक बड़े से ड्रोन के आकार में बना हुआ बाइक है. यह बाइक battery से चलती है और एक बार फुल चार्ज कर लेने पर इसको २५ मिनट तक हवा में उड़ाया जा सकता है. हवा में यह बाइक ७० किलोमीटर प्रति घंटे के स्पीड से उड़ सकती है. इस बाइक को अधिकतम १६ फ़ीट की ऊंचाई पर उड़ाया जा सकता है. आप इस बाइक को किसी भी साधारण कार पार्किंग में पार्क कर सकते है. इस बाइक को कोई भी खरीद सकता है लेकिन आपको इसे चलाने के लिए अपने देश में लाइसेंस लेना होगा. कंपनी ने कहा है की यूनाइटेड नेशंस द्वारा जो ड्रोन उड़ाने के नियम निर्धारित किये गए है उस नियम के मुताबिक इस बाइक को उड़ाने की अनुमति दी गयी है. कंपनी ने इस बाइक की कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपये रखी है. इस बाइक को खरीदने के साथ ही दुबई पुलिस दुनिया की पहली ऐसी पुलिस बन गयी है जिसके पास उड़ने वाली बाइक है.

China बनाने वाला है खुद का पर्सनल चाँद। Chinese City Wants to Launch Fake Moon




चीन दुनिया में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए नए अजूबे कर रहा है। अब चीन एक ऐसे असंभव काम को संभव करने में लगा हुआ है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते. दरसल अब चीन अपने एक शहर चेंगदू के दक्षिणी इलाके में एक artificial चाँद लगाने में लगा हुआ है. इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया की इस artificial चाँद को वर्ष २०२० तक स्थापित कर दिया जाएगा. उनका कहना था की इस चाँद को बनाने की प्रेरणा उन्हें एक फ़्रांसिसी कलाकार की कल्पना से मिली है. अधिकारियों ने बताया की इस चाँद को एक स्ट्रीट लाइट की तरह लगाया जायेगा जिसके प्रकाश को दस से लेकर अस्सी किलोमीटर तक नियंत्रित किया जा सकेगा. इस प्रोजेक्ट को चेंगदू एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम रिसर्च institute के संरक्षण में बनाया जा रहा है. इस कंपनी के चेयरमैन वू चुन फेड ने इस प्रोजेक्ट के बारे में लोगो को जानकारी दी है. हालाँकि इस प्रोजेक्ट की स्थानीय लोगो ने आलोचना भी की है. उन्होंने इस प्रोजेक्ट के विरोध में कहा है की इस artificial चाँद की रौशनी से जीव जंतुओं को नुकसान पहुंचेगा. इस पर प्रोजेक्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा की इसकी रौशनी को इस तरह से नियंत्रित किया जाएगा की जिससे किसी को भी नुकसान न पहुंचे. चाइना का यह प्रोजेक्ट अपने आप में ही टेक्नोलॉजी का एक अजूबा नमूना है. अगर चाइना इस artificial चाँद को बनाने में कामयाब हो जाता है तो यह एक बहुत ही अद्भुत आविष्कार माना जाएगा.

रामलीला का यह रावण दुनिया छोड़ने से पहले बन गया लोगो के लिए देवता। Dalbir Singh || Amritsar Accident




अमृतसर में कल रेल दुर्घटना में सांठ से भी ज्यादा लोगो की मरने की खबर आ चुकी है जबकि ७२ से भी ज्यादा इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं. इस दुर्घटना में मरने वाले लोगों को train की गुजरने की जानकारी नहीं थी और वह रावण दहन देखने में खोये हुए थे. लेकिन इन्ही लोगो में से एक ऐसा आदमी था जिसने train को आते देख लिया था और वह लोगो को बचाने में लगा हुआ था. इस आदमी का नाम दलबीर सिंह था. दलबीर सिंह हादसे से पहले अपने मोहल्ले में हुए रामलीला में रावण का किरदार निभाया था. train दुर्घटना के पास होने वाले रावण दहन को देखने दलबीर सिंह भी गए थे. दलबीर को अपने 8 महीने के बेटे से मिलने की जल्दी थी मां और पत्नी भी उनका इंतजार कर रही थीं. ट्रैक के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि लोग पुतला दहन देखने में इतने मस्त है कि उन्हें तेज गति से आ रही ट्रेन दिखाई नहीं दे रही है. दलबीर ने आवाज देकर लोगों को हटाने की पूरी कोशिश की उन्होंने सात आठ लोगो को पटरी पर से खींच कर हटा भी दिया था. लेकिन इसी अफरा तफरी में दलबीर का पैर पटरी में फँस गया और तेज़ी से आती हुई train दलबीर के ऊपर से चली गयी. दलबीर की उम्र केवल २४ वर्ष की थी. दलबीर की एक पत्नी है और ८ महीने का छोटा बच्चा भी है. दलबीर ने अपनी जान तो दे दी लेकिन उन्होंने अपनी वीरता का गजब का प्रदर्शन किया है. दलबीर ने एक सिपाही की तरह लोगो की जान बचाई है. दलबीर को इस घटना में शहीद कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा. दलबीर ने रावण का किरदार जरूर निभाया था लेकिन जिन लोगो की दलबीर ने जान बचाई है उनके लिए वह किसी देवता से कम नहीं थे. दलबीर की माता जी ने सरकार से गुहार लगाई है की उनकी बहु को एक सरकारी नौकरी दी जाए जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके. हम ए के एस न्यूज़ की तरफ से दलबीर सिंह की बहादुरी को सलाम करते हैं और भगवान् से प्राथना करते है की दलबीर सिंह की आत्मा को शांति मिले.

Nargis Fakhri ने खोला Azhar फिल्म का एक राज़ || Nargis Fakhri Birthday




रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार से प्रशिद्ध हुई actress nargis fakhri आज अपना ३९वां जन्मदिन मना रहीं है. nargis fakhri को रॉकस्टार फिल्म से कामयाबी तो मिली लेकिन इस फिल्म के बाद से उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी. nargis fakhri ने मैं तेरा हीरो में वरुण धवन के साथ काम किया था. नरगिस ने जॉन अब्राहम के साथ मद्रास कैफ़े में भी काम किया था. नरगिस ने अक्षय कुमार के साथ houseful three में भी अहम् भूमिका निभाई थीं लेकिन यह सारी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी थी. जितने भी सुपरस्टार के साथ नरगिस ने काम किया उन सभी के साथ वो comfortable रही हैं लेकिन सीरियल किसर नाम से मशहूर इमरान हाशमी ने उन्हें एक फिल्म में अपने चुम्मो से परेशान कर दिया था. नरगिस फाखरी ने इमरान हाशमी के साथ मोहम्मद अज़हरुद्दीन की बायोपिक अज़हर फिल्म में काम किया था. हालांकि यह फिल्म भी फ्लॉप रही लेकिन इस फिल्म के एक गाने में नरगिस ने इमरान के साथ बहुत ज्यादा किसिंग सीन्स शूट किये थे. इसी घटना पर नरगिस ने बताया की उस गाने में इतने ज्यादा किसिंग सीन्स थे की मुझे बार बार उसके retakes लेने के लिए कहा जा रहा था. मैं समझ नहीं पा रही थी की यह retakes सही हो रहे हैं या सेट पर खड़े लोग मेरा मजाक बना रहे हैं. नरगिस ने उस गाने को जैसे तैसे शूट तो कर लिया लेकिन वह इस बात से काफी परेशान हो गयी की उस गाने में उन्हें इमरान के साथ बार बार किस करना पड़ा. नरगिस को आपने हाल ही में american फिल्म फाइव weddings में राजकुमार राव के साथ देखा होगा अब नवंबर में उनकी फिल्म तोरबाज़ आने वाली है जिसमे वो संजय दत्त के साथ नज़र आने वाली हैं. आज २० अक्टूबर को नरगिस का जन्मदिन है और हम ए के एस न्यूज़ की तरफ से नरगिस fakhri को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाये देते हैं.

सलमान की सबसे प्यारी दोस्त ने कह दिया अलविदा। Salman Khan Dog My Love




बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बहुत बुरी खबर है. सलमान खान की सबसे पसंदीदा डॉग माय लव का देहांत हो गया है. सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर माय लव के साथ अपना एक फोटो डाला है और उसके चले जाने का दुख भी प्रकट कर रहे हैं. सलमान खान ने लिखा है की मेरी सबसे खूबसूरत माई लव आज चली गई. भगवान उसकी आत्मा को शांति दे. सलमान ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डाला वैसे ही उनके प्रशंषकों ने उन्हें सांत्वना देना शुरू कर दिया. सलमान डॉग्स से बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने घर में कई डॉग्स पाल रखे हैं जो उनके परिवार का एक हिस्सा हैं. सलमान ने अपने डॉग्स का नाम भी बहुत हटके रखा है. उन्होंने अपने डॉग्स का नाम माई सन माई जान मोगली सेंट माई लव और वीर रखा है. इनमे से माई सन माई जान और वीर इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके है. अब माई लव ने भी सलमान का साथ छोड़ दिया है. माई लव नैपोलिटन मास्टिफ नस्ल की डॉग थी. सलमान अपने डॉग्स के रख रखाव में बहुत ज्यादा पैसे खर्च करते है. वह खुद इन डॉग्स की देखभाल करते हैं. सलमान का प्यार पालतू जानवरों के लिए बहुत ज्यादा है अभी हाल ही में बिग बॉस सीजन 12 के एपिसोड में लव यात्री के प्रमोशन के दौरान सलमान खान को पपीज के साथ खेलते देखा गया था.

Australia vs Pakistan : Cricket इतिहास का सबसे Funny Run Out के शिकार हुए Azhar Ali।




ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान पर एक अजीबोगरीब घटना घटी है. पाकिस्तान के बल्लेबाज़ अजहर अली बहुत ही हास्यास्पद तरीके से रन आउट हो गए है. घटना दोपहर की है जब पाकिस्तान की पारी का तिरपनवाँ ओवर चल रहा था. ऑस्ट्रेलिया के तरफ से पीटर सिडल गेंदबाज़ी कर रहे थे स्ट्राइक पर अजहर अली खेल रहे थे. सिडल ने ओवर की तीसरी गेंद अज़हर अली को डाली अजहर अली ने पीटर सिडल की गेंद को प्वाइंट और गली के बीच से कट किया. गेंद बाउंड्री लाइन की ओर गई और अजहर अली रन लेने के लिए भागे लेकिन अचानक अजहर अली बीच पिच पर खड़े हो गए और साथी खिलाड़ी असद शफीक से बातें करने लगे. अजहर अली को लगा था कि गेंद बाउंड्री लाइन पार कर गई है. लेकिन गेंद बाउंड्री से पहले ही रुक गयी थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने गेंद को बाउंड्री से थ्रो किया और गेंद सीधा विकेटकीपर टीम पेन के हाथों में जाती है. विकेटकीपर ने बिना कोई समय गवाए गिल्लियां बिखेर दी और अजहर अली रन आउट हो गए. अजहर अली बीच पिच पर खड़े थे और जब ऑस्ट्रेलिआई खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू किया तब अजहर अली को पता चला की वो आउट हो गए हैं. आपको यहां बता दिया जाए की अजहर अली की बेवकूफी भरी रन आउट के बावजूद पाकिस्तान ने इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए ५३८ रनो का लक्ष्य दिया है और दिन का खेल ख़तम होने तक ऑस्ट्रेलिया ने ४७ रन बनाकर एक विकेट खो दिया है.

Dussehra 2019 : रावण के वो सात सपने जो रह गए अधूरे।




नवरात्री ख़तम होने के अगले ही दिन पुरे देश में विजय दशमी का त्यौहार मनाया जाता है.विजय दशमी को दशहरा भी कहा जाता है. विजयदशमी के दिन भगवान् श्रीराम ने लंका के राजा रावण का वध किया था. विजयदशमी के दिन को अधर्म के ऊपर धर्म की जीत का दिन माना जाता है. रावण एक अधर्मी होने के साथ साथ एक बहुत बड़ा पंडित और ज्ञानी भी था. रावण का अहंकार और खुद को भगवान् से भी बड़ा समझना ही उसके मौत का कारण बन गया था. रावण के पास अपार शक्ति थी जो उसने घोर तपस्या कर के हासिल की थी. रावण अपनी इन्ही शक्तियों का उपयोग करके विश्व में कुछ बदलाव लाना चाहता था. उसके कुछ ऐसे सपने थे जिससे वह दुनिया को अपने मुताबिक नियंत्रित करना चाहता था. लेकिन रावण वध के साथ ही उसके सारे सपने अधूरे ही रह गए. आईये जानते है की रावण के वो कौन से सपने थे जो अधूरे रह गए. रावण का पहला सपना था की वो चाहता था की धरती का हर इंसान स्वर्ग जा सके. इस सपने को पूरा करने के लिए रावण ने स्वर्ग तक जाने की सीढ़ी बनाने का काम शुरू कर दिया था. लेकिन रावण वध के कारण यह काम अधूरा ही रह गया. रावण का दूसरा सपना था की वह समुद्र के पानी को मीठा कर दे. रावण यह जानता था की धरती पर पीने के पानी की मात्रा बहुत कम है. इसलिए वह इसका हल निकालने के लिए समुद्र के पानी को मीठा करने के उपाए पर काम कर रहा था. रावण को सोने का काफी शौक था. इसलिए उसने पूरी लंका को सोने का बनाया था. रावण का तीसरा सपना था की सोने में सुगंध आ जाए ताकि उसे कहीं भी सुगंध से पहचान लिया जाए इससे सोने को तलाश करने में आसानी हो जाएगी. रावण चाहता था की खून का रंग लाल से सफ़ेद हो जाए जिससे अगर वह किसी की हत्या कर दे तब किसी को इसका पता न चले. रावण देखने में काला था और इस बात से वह दुखी रहता था. इसीलिए वह रंगभेद की समस्या को ख़तम करके चाहता था कि सभी लोग गोरे दिखें ताकि कोई किसी को उनके सांवले रंग को लेकर मजाक न बनाये. रावण को मदिरा पान करने का भी बहुत शौक था. लेकिन मदिरा से आने वाली बदबू उसे बिलकुल भी पसंद नहीं थी. रावण चाहता था की मदिरा से बदबू हटा दी जाए जिससे सभी लोग मदिरा पान का आनंद उठा पाए.

दुनिया में ऐसा गांव जहां हर व्यक्ति है करोड़पति।




भारत में अगर कोई गांव का नाम सुनता है तो उसके दिमाग में आता है की वहाँ किसान होंगे खेती होती होगी कम सुविधाएं होंगी गंदे सड़क होंगे या फिर पुराने टूटे फूटे घर होंगे. यह सही भी है क्यूंकि भारत में अक्सर गांव की हालत ऐसी ही होती है हालांकि भारत भी समय के साथ अब धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है. चीन एक ऐसा देश है जो टेक्नोलॉजी से लेकर हर क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति कर रहा है. अगर चीन के गांव की बात की जाए तो वह भी किसी अन्य देश के सुन्दर शहर से कम नहीं है. आज आपको हम चीन के ऐसे ही गांव के बारे में बताने वाले है जिसके बारे में सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे. media reports के मुताबिक चीन के जियांगसू प्रांत में स्थित वाकशी एक ऐसा गांव है जहां के रहने वाले हर व्यक्ति के खाते में डेढ़ करोड़ रूपये हैं. जी हाँ दोस्तों चीन के इस गांव में हर व्यक्ति करोड़पति है. वाकशी गांव को चीन का सुपर विलेज भी कहा जाता है. लोगो का यह भी मानना है की यह गांव दुनिया का सबसे अमीर गांव है. इस गांव में हर व्यक्ति के पास आलीशान घर चमचमाती गाड़ियां और दुनिया भर की सारी सुविधाएं हैं. इस गांव में helicopter taxi और theme park भी मौजूद है. वाकशी में हर घर एक जैसा ही लगता है और बाहर से देखने में आपको यहां का हर एक घर किसी होटल से कम नहीं लगेगा. आप यह भी कह सकते हैं की जब इस जगह पर इतनी सारी सुविधाएं उपलब्ध है तो इसे गांव ही क्यों कहा जाता है. गांव को तरक्की और कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने का श्रेय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय सचिव वू रेनाबो को जाता है. वू रेनाबो ने इस जगह स्टील और शिपिंग इंडस्ट्री को स्थापित करने में पूरा योगदान दिया है. रेनाबो ने सामूहिक खेती पर भी सबसे ज्यादा ध्यान दिया है जिससे यह गांव आज पूरी तरह से संपन्न हुआ है. आज बेशक यह गांव काफी अमीर है लेकिन अतीत में यहां के निवासी काफी गरीब हुआ करते थे. केवल दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बदौलत ही आज यह गांव दुनिया का सबसे अमीर गांव बना है.

माता की भक्ति में खोयी इस हॉट भोजपुरी एक्ट्रेस की फोटो हो रही है वायरल।




भोजपुरी फिल्मो की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हाल ही में अक्षरा सिंह झारखण्ड के छिन्नमस्ता मंदिर में माता के दर्शन के लिए गयी थी. वहां पर उन्होंने अपनी एक तस्वीर ली है और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया है. इस तस्वीर में अक्षरा माता के दरबार में खड़ी है और हाथ जोड़कर व आँखे बंद करके माता से आशीर्वाद मांग रही हैं. अक्षरा ने अपने गले में माता की चुनरी भी पहनी है और उन्होंने अपने माथे पर तिलक भी लगाया है. अक्षरा ने इस फोटो को पोस्ट करने के साथ यह भी लिखा है की सारी दुनिया का हाथ मेरे सर से हटे, माँ आँचल तू अपना हटाना ना, गिर पर्वत से बच जाउंगी मैं अपने नज़र से गिराना ना, रजरप्पा माँ के दरपे माता रानी का दिन माता रानी का समय. इसे देखकर मालुम पड़ता है की अक्षरा भगवान् में बहुत आस्था रखती है और धार्मिक भावनाओ में उनकी काफी रूचि है. अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी active रहती है और अपने fans को update देती रहती है. भोजपुरी फिल्मों में अक्षरा ने अपना खूब नाम कमाया है. अक्षरा ५० से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है. अक्षरा रवि किशन और पवन सिंह जैसे टॉप के कलाकारों के साथ काम कर चुकी है. अभी हाल ही में अक्षरा को दादा साहेब फाल्के पुरष्कार से भी नवाज़ा गया है.