Friday, 21 September 2018

अब स्क्रीन बंद करके भी चला पाएंगे Youtube पे गाने, जानिये ये जबरदस्त ट्रिक।




यूट्यूब अब गूगल के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन माना जाने लगा है. यूट्यूब में बहुत साड़ी खूबियां होने के बाद भी एक ऐसी कमी है जो लोगो को परेशान करती है. जब कभी भी लोग यूट्यूब पर गाना सुनकर अपना कोई दूसरा काम करना चाहते है तो ऐसा वो नहीं कर पाते हैं. यूट्यूब पर कोई भी गाना सुनने के लिए आपको न चाहते हुए भी वीडियो देखना पड़ता है. इसमें आपको यूट्यूब के एप्लीकेशन को हमेशा चालु कर के रखना होता है. आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिससे के आप अपने स्मार्टफोन पर YouTube से गाने सुन सकते हैं और वीडियो फोन के background में चलता रहेगा. आपको सबसे पहले Google Play Store पर जाकर Mozilla Firefox ऐप डाउनलोड करके install करना है. उसके बाद आप Mozilla पे यूट्यूब की वेबसाइट खोलिये, ध्यान रहे की आपको यूट्यूब ब्राउज़र पर ही चलाना हैं. अगर यूट्यूब एप्लीकेशन पर चलाने के लिए कोई पॉप अप आता है तो उसे deny कर दें. इसके बाद आप अपने पसंद की किसी भी वीडियो को यूट्यूब पर चलाए. वीडियो चालु हो जाने के बाद आप अपने फ़ोन के स्क्रीन को बंद कर सकते है. अब आपका वीडियो आराम से background में चलता रहेगा और आप स्क्रीन बंद करके भी किसी भी गाने का मज़ा उठा सकेंगे.

Thursday, 20 September 2018

अखबार पर खाना खाने वालों हो जाओ सावधान, हो सकती है गंभीर बीमारियां।




अगर आप भी अखबार पर खाना रख कर या खाना लपेट कर खाते है तो हो जाइये सावधान. अखबार में लिपटा हुआ खाना आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है. अखबार में लिखी हुई स्याही में diisobutyl phthalate नाम का केमिकल पाया जाता है. इस केमिकल के वजह से आपको पेट सम्बंधित बीमारियां हो सकती हैं. यह आपके पेट में दर्द, कब्ज, गैस, पेट में इन्फेक्शन का वजह बन सकता है. यह केमिकल आपके हार्मोन को भी प्रभावित करता है. अखबार की स्याही को जल्दी सूखने के लिए उसमें कुछ दूसरे केमिकल मिलाये जाते हैं. ये केमिकल ऑयली खाने में चिपक कर आपके पेट में जाते हैं जिससे मूत्राशय और फेफड़ों का कैंसर भी हो सकता है. यह केमिकल महिलाओं के प्रजनन छमता पर भी असर पहुंचाता है. इस के कारण उन्हें माँ बनने में परेशानियों का सामना करना पर सकता है. तो हम आपसे अपील करते हैं की कृपया करके अखबार में खाना खाने से परहेज़ करें.

इस खिलाडी ने दस ओवर में लिए आठ विकेट, तोड़ा बीस साल पुराना विश्व रिकॉर्ड।




बाएँ हाथ के स्पिनर शाहबाज़ नदीम ने बीस साल पुराना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी के प्रदर्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. विजय हज़ारे ट्रॉफी में झारखंड टीम से खेलने वाले शाहबाज़ नदीम ने राजस्थान के खिलाफ १० ओवर में मात्र १० रन देकर के ८ विकेट लिए. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने लिस्ट ए के मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली से खेलने वाले गेंदबाज़ राहुल संघवी के नाम पर था जिन्होंने वर्ष १९९७ में हिमाचल के खिलाफ १० ओवरों में १५ रन देकर ८ विकेट लिए थे. शाहबाज़ नदीम ने अपने इस प्रदर्शन के बाद चामिंडा वास और माइकल होल्डिंग जैसे गेंदबाज़ो के लिस्ट में आ गए है. शाहबाज़ नदीम के इस प्रदर्शन से झारखंड ने राजस्थान को मात्र ७३ रनों पर समेट दिया और झारखंड ने इस मैच को ७ विकेट से जीत लिया.

इस गांव की लड़कियां शादी के लिए तरसती रहती है। Noiva do Cordeiro || Brazil




आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां लड़कियों की शादी नहीं होती है. इस जगह पर लड़कियां शादी के लिए तरसती रहती हैं. ब्राज़ील में एक क़स्बा है जिसका नाम नोइवा है. यह क़स्बा पहाड़ों के बीच में है. इस कसबे की लड़कियां बेहद खूबसूरत होती हैं लेकिन फिर भी इनकी शादियां नहीं हो पाती हैं. यहाँ लड़कियों की शादियां न होने के दो जरुरी कारण हैं.पहला कारण है कि यहां लड़कियों की संख्या ज्यादा है. यहां लड़के इतनी संख्या में नहीं है जितनी संख्या में लड़किया है. इसके चलते सभी लड़कियों की शादी नहीं हो पाती है. दूसरा सबसे बड़ा कारण है की लड़कियां शादी करने के बाद अपना कस्बा नहीं छोड़ना चाहती हैं. शादी के बाद वह अपने पति के साथ अपने ही कस्बे में रहना चाहती हैं साथ ही यहा पुरुषों की कमी होने के कारण महिलाओं के मुताबिक ही पुरुषों को चलना पड़ता है. इस कसबे में करीब ६०० महिलाये हैं जिनकी उम्र बीस से पैतीस साल के बीच में हैं.यहां के पुरुष काम के लिए शहरों में रह रहे हैं. जबकि पूरे कस्बे की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर ही है. यहां की महिलाओं का कहना है की वो पुरषों को अपने से कम नहीं समझती है लेकिन वो चाहती है की काम में हर कोई बराबरी से उनका साथ दें. इस कस्बे की पहचान मजबूत महिला समुदाय की वजह से है. इसकी स्थापना मारिया सेनहोरिनहा डी लीमा ने वर्ष १८९१ में की थी. उनको उनके गांव से व्यभिचार करने के आरोप में निकाल दिया गया था. वह जबरदस्ती किसी भी पुरुष से विवाह नहीं करना चाहती थी. बाद में उन्हें कुछ और महिलाओं का साथ मिला और उन्होंने इस कसबे की स्थापना कर दी.

Wednesday, 19 September 2018

Asia Cup 2018 : India vs Pakistan News Highlights




एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को ८ विकेट से रौंद दिया है. भारत ने इस मैच को केवल २९ ओवर में ही जीत लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम केवल 43.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई.जवाब में भारत ने आसानी से 29 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 52 और शिखर धवन ने 46 रन बनाए. वहीं दिनेश कार्तिक और अंबाति रायुडू इकतीस इकतीस रन बनाकर नाबाद रहे. पाकिस्तान के पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ों को सस्ते में चलता किया. उसके बाद शोएब मलिक और बाबर आज़म ने पाकिस्तान की पारी को संभाला. बाबर आज़म ने ६२ गेंदों में ४७ रनो की पारी खेली वही शोएब मलिक ने ६७ गेंदों में ४२ रनो की पारी खेली. इन दोनों की साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा. कुलदीप यादव ने बाबर आज़म को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद केदार जाधव ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट चटकाए और पाकिस्तान की बैटिंग की कमर तोड़ दी. जसप्रीत बुमराह ने उस्मान खान को बोल्ड करके पाकिस्तान की पारी को ४३.१ ओवर में १६२ रन पर समेट दिया. भारतीय गेंदबाजों ने जब पाकिस्तान को केवल 162 रन पर समेटा तो पाकिस्तानी फैंस को भी उम्मीद थी कि उनके गेंदबाज भी कुछ कमाल करेंगे लेकिन रोहित ने उन्हें कोई मौका ही नहीं दिया. रोहित ने पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे उस्मान खान को जमकर धोया. रोहित ने उस्मान के ओवर में २ चौके और १ छक्के के मदद से १९ रन ठोक डाले. दूसरी तरफ से खेल रहे शिखर धवन ने भी उनका अच्छा साथ दिया और ४६ रनो की जिम्मेदारी भरी पारी खेली. इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीट कर चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार का बदला शानदार तरीके से ले लिया है.

हार्दिक पंड्या हुए चोटिल, स्ट्रेचर पर गए अस्पताल। Ind vs Pak | Asia Cup 2018




एशिया कप में खेले जा रहे भारत और पाकिस्तान के मैच में आज भारतीय आल राउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए है.हार्दिक को बीच मैच में स्ट्रेचर पर उठा के ले जाया गया है. मैच के अट्ठारहवे ओवर में हार्दिक गेंदबाज़ी करने के दौरान उनकी पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आया और वो जमीन पर गिर गए. भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ने तुरंत हार्दिक को फील्ड से बाहर ले जाने का निर्देश दिया. बी सी सी आई ने बाद में ट्वीट कर के बताया की हार्दिक को लोअर बैक में इंजुरी हुई है. फिलहाल वो खड़े हो पा रहे है और मेडिकल टीम अभी उनकी जांच में लगी हुई है. हार्दिक पंड्या भारत के लिए पिछले एक साल में ४४ बार खेल चुके है. हाल में पंड्या ने बहुत सारी क्रिकेट खेली है. जिसमे आईपीएल में खेलते हुए हार्दिक ने पुरे सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेला था. इंग्लैंड में भी पंड्या ने केवल एक ही मैच नहीं खेल पाए थे. बताया जा रहा है की शरीर में पानी की कमी के वजह से उनके मसल में क्रैम्प आ गया था.

Tuesday, 18 September 2018

प्रधानमंत्री मोदी ने खोल दिया अपनी संपत्ति का राज़, जानिये कुल संपत्ति।




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से चल अचल संपत्ति का ब्यौरा जारी किया गया है. जारी किये गए ब्योरे में प्रधानमंत्री मोदी की सम्पति की जानकारी दी गयी है. प्रधानमंत्री मोदी की कुल चल अचल संपत्ति की बात की जाए तो वो लगभग 2.28 करोड़ रुपए की बताई गयी है. अगर प्रधानमंत्री के बैंक बैलेंस की बात करें तो गुजरात के गांधीनगर में स्थित एस बी आई की ब्रांच में उनका खाता है. जिसमें कुल 1129690 रुपए जमा हैं। साथ ही PM ने कुल 1 करोड़ रुपए से अधिक के फिक्स्ड deposit करवाए हुए हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड deposit में बीस हज़ार रूपये हैं. उन्होंने पांच लाख अट्ठारह हज़ार दो सौ पैतीस रूपये की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट भी ली हुई है. प्रधानमंत्री मोदी ने एक लाख उनसठ हज़ार दो सौ इक्यासी रूपये की एल आई सी policy भी ली हुई है. प्रधानमंत्री के पास चार सोने की अंगूठी भी है जिसकी कीमत तकरीबन एक लाख अड़तीस हज़ार की है. प्रधानमंत्री ने 2002 में एक लाख रुपए की कीमत से 3531.45 स्क्वायर फीट की संपत्ति भी खरीदी थी. यह सभी आंकड़े पचीस जनवरी दो हज़ार बारह तक के दिए गए है. मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास लगभग 50 हजार रुपए ही कैश में हैं. आपको बता दें कि पिछले साल उनके पास करीब डेढ़ लाख रुपए का कैश मौजूद था जो अब सिर्फ 48 हजार 944 रुपए ही है. प्रधानमंत्री ने बैंक से कोई लोन नहीं लिया है और उनके नाम पर कोई भी two wheeler या four wheeler वाहन रजिस्टर्ड नहीं है. जब से मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है तब से उन्होंने कोई नया सोना नहीं खरीदा है. इन सारे आंकड़ों को मिला जुला कर प्रधानमंत्री मोदी की कुल सम्पति दो करोड़ अट्ठाइस लाख रूपये की आँकी गयी है.

Sunday, 16 September 2018

Bigg Boss 12 : यह कंटेस्टेंट लेगा एक हफ्ते के 45 लाख रूपये।




बिग बॉस सीजन १२ का आगाज़ हो चुका है और सारे प्रतिभागी अब घर के अंदर प्रवेश कर चुके हैं. बताया जा रहा था की ससुराल सिमर का की अभिनेत्री दीपिका कक्कर इस वर्ष के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाली प्रतिभागी हैं. लेकिन खबरों के आधार पर यह पता चला है की इस वर्ष के सबसे महंगे प्रतिभागी अनूप जलोटा हैं. जी हाँ दोस्तों अनूप जलोटा इस वर्ष बिग बॉस में एक हफ्ते का ४५ लाख रूपये चार्ज कर रहे हैं. यह कीमत बिग बॉस के आज तक के इतिहास में सबसे बड़ी रकम है. इसके पीछे कलर्स चैनल की यह कोशिश है की यंग generation के साथ साथ बड़े लोग भी बिग बॉस को देखे. अनूप जलोटा के बाद करणवीर बोहरा एक हफ्ते का २० लाख रूपये चार्ज कर रहे हैं. वहीं दीपिका कक्कर को एक हफ्ते के लिए १५ लाख की फीस दी जायेगी. पूर्व क्रिकेट खिलाडी एस श्रीसंथ को एक हफ्ते के लिए ५ लाख रूपये दी जायेगी. बहरहाल इससे यह तो साफ़ पता चल रहा है की पिछले साल के मुकाबले इस साल प्रतिभागियों को बहुत ज्यादा फीस दी जा रही है. अब देखते हैं की इस साल के कंटेस्टेंट क्या कमाल दिखाते हैं.

Bigg Boss 12 : Confirmed Contestant List




१६ सितम्बर को बिग बॉस के सीजन १२ का आगाज़ होने वाला है. इस वर्ष बिग बॉस का थीम विचित्र जोड़ी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. ख़बरों की माने तो इस वर्ष कुल १७ प्रतिभागी बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले हैं. celebrities अकेले ही शो में आएंगे बहरहाल आम जनता से छह जोड़ियां भाग लेंगी. celebrities में से ससुराल सिमर का की अभिनेत्री दीपिका कक्कर बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रही है. दीपिका कक्कर को इस वर्ष का सबसे मजबूत प्रतियोगी बताया जा रहा है. कसौटी ज़िन्दगी की कुबूल है और नागिन टु जैसे शोज से मशहूर हुए एक्टर करणवीर बोहरा भी बिग बॉस का हिस्सा बनने वाले है. हालांकि पहले उन्होंने शो में जाने से इंकार कर दिया था. करणवीर बोहरा का भी बहुत अच्छा फैन बेस है. इश्कबाज़ और छोटी बहु टु जैसे शो से प्रशिद्ध हुई एक्ट्रेस श्रिस्टी रोडे भी बिग बॉस में आने वाली हैं. श्रिस्टी रोडे भी टेलीविज़न का एक मशहूर चेहरा हैं. हाल ही में आए शो may I come in madam से लोकप्रियता बटोरने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे भी बिग बॉस में आने को तैयार हैं. नेहा पेंडसे मराठी टेलीविज़न में एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. पूर्व क्रिकेटर और मैच फिक्सिंग विवाद में फंसे श्रीसंथ भी इस वर्ष बिग बॉस में आकर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे है. विवादों से श्रीसंथ का चोली दामन का साथ रहा है. बिग बॉस के इस खेल में श्रीसंथ को देखना काफी दिलचस्प होगा. भक्ति गीत और गजल गायक अनूप जलोटा भी बिग बॉस में एक सेलिब्रिटी के तौर पर आने वाले हैं. अनूप जलोटा के साथ स्टेज पर परफॉर्म करने वाली गायक जसलीन मथारू भी अनूप जलोटा के साथ शो में एंट्री करेंगी. अफवाह है की अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के बीच प्रेम सम्बन्ध है. आम जनता को रिप्रेजेंट करने पुलिस और वकील की जोड़ी आ रही है. एंग्री यंगमैन पुलिस के रूप में निर्मल सिंह और रोमिल चौधरी उनके दोस्त जो वकील भी है इस बार बिग बॉस में कॉमन मैन बन कर आ रहे है. मध्य प्रदेश से कॉमन मैन की जोड़ी सौरभ पटेल और शिवाशीष मिश्रा बिग बॉस में आ रहे हैं. सौरभ पटेल एक किसान है और उनके दोस्त शिवाशीष मिश्रा एक बिज़नेस मैन हैं. gangs ऑफ़ वासेपुर के सिंगर दीपक ठाकुर अपनी फीमेल फैन उर्वशी वाणी के साथ आ रहे हैं. कहा जाता है की उर्वशी वाणी दीपक ठाकुर से मिलने के लिए अपने घर से भाग गयी थी. जयपुर से आ रही सबा खान और सोमी खान दो बहनो की जोड़ी भी शो में हिस्सा ले रही है. दोनों बहने शो को जीतने के लिए काफी कॉंफिडेंट हैं.