Wednesday, 25 April 2018

जानिए 'Sanju' में किसने निभाया किस किस का रोल। Sanjay Dutt's Biopic 'Sanju' Star Cast




संजय दत्त की biopic फ़िल्म sanju का ट्रेलर २४ अप्रैल को रिलीज़ हुआ है. रिलीज़ होते ही youtube पर ट्रेलर का video नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर अहम भूमिका निभा रहे हैं। sanju में ऱणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीँ टीजर देख कर लगता है जैसे रणबीर स्क्रीन पर नहीं बल्कि संजय दत्त खुद ही इस फिल्म को कर रहे है. रणबीर ने इस फिल्म में काफी मेहनत की है जो इस टीज़र को देख कर पता चल रहा है. फिल्म की कास्ट की अगर बात की जाए तो रणबीर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके पिता यानी सुनील दत्त का किरदार परेश रावल निभा रहे है. फ़िल्मी परदे पर काफी दिनों के बाद आने वाली मनीषा कोइराला संजय दत्त की माँ यानी नरगिस का किरदार निभाएंगी. संजय दत्त की पत्नी का किरदार यानी मान्यता दत्त का रोल दिया मिर्ज़ा निभाने वाली हैं. फिल्म पद्मावत में सबको अपने अभिनय से प्रभावित करने वाले जिम सर्भ ने फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाया है. फिल्म में सोनम कपूर भी नज़र आएँगी लेकिन फिलहाल उनका किरदार किस पर आधारित है उसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की वह माधुरी दिक्षित का किरदार करने वाली है. फिल्म masaan से अपनी पहचान बनाने वाले विक्की कौशल फिल्म संजू में कुमार गौरव का किरदार निभाने वाले है. बोमन ईरानी डायरेक्टर संजय गुप्ता का रोल फिल्म में करने वाले हैं. वहीँ आलिया भट्ट भी इस फिल्म में नज़र आने वाली हैं. आलिया भट्ट फिल्म में पूजा भट्ट का किरदार निभायेंगी.

Monday, 23 April 2018

Chris Gayle ने Sapna Chaudhary के गाने पर जम कर Dance किया।




वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने अपनी आतिशी बल्लेबाज़ी से आईपीएल में सब को प्रभावित कर दिया है. इस बार किंग्स एलेवेन पंजाब की ओर से खेल रहे गेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से यह साबित कर दिया है की वो अभी बूढ़े नहीं हुए हैं. वहीँ क्रिस गेल मैदान से बाहर भी ठुमके लगा कर अपनी जवानी का सबूत दे रहे हैं. दरअसल सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें गेल उनके गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में क्रिस गेल को सपना चौधरी के हिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर सपना के अंदाज में ही डांस करते देखा जा सकता है. वीडियो में गेल सफेद शूट में किसी स्टूडियो में थिरकते नजर आ रहे हैं।क्रिस गेल ने सपना चौधरी के इस गाने के स्टेप्स को काफी हद तक कॉपी किया हैं और गेल इस डांस step को काफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. सपना ने जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया वैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग भी क्रिस गेल के इस अंदाज़ को देखकर अचंभित रह गए.

Saturday, 14 April 2018

IPL 2018 : Jason Roy ने Mumbai Indians की धज्जियाँ उड़ा दी, दिलाई Delhi Daredevils को 7 विकेट की जीत।




आईपीएल २०१८ के ९वे मैच में दिल्ली daredevils का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ है.वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 194 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. मुंबई के सलामी बल्लेबाज़ों ने मुंबई इंडियंस को एक धमाकेदार शुरुआत दी. पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज़ी करने आये सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस ने १०२ रन जोड़े. सूर्य कुमार यादव ने ३२ गेंदों में सात चौके और १ छक्के की मदद से ५३ रनो की अर्धशतकीय पारी खेली वहीँ इविन लुइस ने २८ गेंदों में ४ चौके और ४ छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ ४८ रनो की पारी खेली. ईशान किशन ने भी मुंबई की तरफ से २३ गेंदों में ५ चौके और २ छक्कों की मदद से ४४ रनो का योगदान दिया. मुंबई की पारी के आखिरी के पांच ओवरों में दिल्ली के गेंदबाज़ो ने अच्छी गेंदबाज़ी की और मुंबई को १९४ रन पर रोक दिया. दिल्ली के तरफ से ट्रेंट बोल्ट डेनियल क्रिस्चियन और राहुल तेवतिआ ने दो दो विकेट चटकाए. १९५ रन का पीछा करने उतरी दिल्ली daredevils की शुरुआत भी अच्छी रही और पहले विकेट के लिए जैसन रॉय और गौतम गंभीर ने ५० रन की साझेदारी की. हालांकि गौतम गंभीर आज कुछ ख़ास नहीं कर पाए और १५ रन के स्कोर पर अपना विकेट मुस्ताफ़िज़ुर रहमान को दे बैठे. वहीँ आज के मैच के हीरो जैसन रॉय ने अकेले ही यह मैच दिल्ली daredevils को जितवा दिया है. जैसन रॉय आखिर तक नाबाद रहे और अपनी ९१ रनो की पारी के बदौलत दिल्ली को यह मैच ७ विकेट से जितवा दिया. जैसन रॉय ने अपनी ९१ रनो की पारी में ६ चौके और ६ ताबड़तोड़ छक्के लगाए. मैच की आखिरी गेंद पर रन लेकर रॉय ने दिल्ली की जीत पक्की कर दी. उनकी आज की इस मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें man ऑफ़ द मैच भी चुना गया.

Rajpal Yadav और उनकी पत्नी को कोर्ट ने पाया दोषी, मिलेगी सजा। Rajpal Yadav's Loan Recovery Case




बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव बहुत बड़ी मुसीबत में फँस गए हैं. दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव उनकी पत्नी और एक कंपनी को शुक्रवार को साल 2010 में 5 करोड़ रुपये की कर्ज राशि ना चुका पाने के उनके ऊपर चल रहे केस में दोषी पाया है. दरअसल राजपाल यादव ने अता पता लापता नाम की फिल्म बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स कंपनी से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था लेकिन वो इसे तय समय सीमा तक नहीं चुका पाए थे. इसके बाद कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में राजपाल के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया. राजपाल यादव ने कई बार कर्ज चुकाने को लेकर कोर्ट में वादे भी किए लेकिन उन्हें कभी नहीं निभाया. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी को जेल भी भेज चुकी है. इस केस को लेकर राजपाल यादव सुप्रीम कोर्ट भी गए थे, लेकिन वहां से भी उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया. मुरली प्रोजेक्ट्स के मालिक ऍम. जी. अग्रवाल की तरफ से राजपाल को इस मामले में कई समन भेजे गए लेकिन वो कोर्ट में नहीं पहुंचे.इतना ही नहीं उनके वकील ने कोर्ट में गलत हलफनामा भी दिया. इस पूरे मामले पर अदालत उनसे काफी नाराज थी. करकरडूमा कोर्ट ने राजपाल यादव उनकी पत्नी और एक कंपनी को दोषी घोषित कर दिया है. कोर्ट ने २३ अप्रैल को सजा सुनाने की तारीख निर्धारित की है.

IPL 2018 : AB de Villiers और Umesh Yadav ने RCB को दिलाई 4 विकेट की शानदार जीत। RCB vs KXIP




आईपीएल सीजन ११ के आठवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स eleven पंजाब आमने सामने थे. बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले किंग्स eleven पंजाब को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया.पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने १९.२ ओवर में 155 रन पर सारे विकेट गवा दिए. पंजाब ने चौथे ओवर में उमेश यादव की लगातार दो गेंदों पर मयंक अग्रवाल 15 और एरोन फिंच 0 का विकेट गंवा दिया था. वहीं छठी बॉल पर युवराज सिंह भी ४ रन पर पवेलियन लौट गए. हालांकि इस दौरान केएल राहुल ने टीम को काफी हद तक संभाला, राहुल ने 30 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 47 रन बनाए. उनके अलावा करुण नायर 29 और रविचंद्रन अश्विन 33 ने साहसिक पारी खेली और स्कोर को सम्मान जनक स्थिति में पहुँचाया. बैंगलोर की तरफ से उमेश यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. क्रिस वोक्स कुलवंत खेजरोलिया और वाशिंगटन सुंदर ने दो दो विकेट लिए जबकि युजवेंद्र चहल ने एक विकेट चटकाया. १५६ रनो का पीछा करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत ख़राब रही और ओपनर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम बिना कोई रन बनाए अक्षर पटेल का शिकार बन गए. कप्तान कोहली ने १६ गेंदों में २१ रन बनाये ही थे कि वो भी मुजीब उर रहमान की गेंद पर चकमा खाकर क्लीन बोल्ड हो गए. इसके बाद डीकॉक और डीविलियर्स ने पारी को संभाला. डीकॉक ने शानदार ३४ गेंदों में ७ चौके और १ छक्के की मदद से ४५ रनो की पारी खेली. वहीँ एबी डीविलियर्स ने ४० गेंदों में २ चौके और ४ छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ ५७ रन की तूफानी पारी खेली. आखिरी में वाशिंगटन सुंदर ने 9 और क्रिस वोक्स ने नाबाद एक रन बना कर बैंगलोर को ४ विकेट की आसान जीत दिला दी. बैंगलोर की तरफ से शानदार गेंदबाज़ी करके ४ ओवरों में २३ रन देकर ३ विकेट लेने वाले उमेश यादव को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.

IPL 2018 : रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीता Hyderabad, Rashid Khan बने मैन ऑफ़ द मैच। SRH vs MI




आईपीएल सीजन ११ का सातवाँ मैच sunrisers हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. हैदराबाद के कप्तान केन विल्लियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए. पहली पारी में मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा महज 11 रन बनाकर आउट हुए. मुंबई की तरफ से किसी भी बल्लेबाज़ ने बड़ी पारी नहीं खेली.हालांकि सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड ने अट्ठाइस अट्ठाइस रनो का योगदान देकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन राशिद खान की कसी हुई गेंदबाज़ी के सामने वे कुछ नहीं कर सके. १४८ रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही. हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन और रिद्धिमान साहा ने पहले विकेट के लिए ६२ रनो की साझेदारी की. इस साझेदारी से हैदराबाद को एक मजबूत शुरुआत मिल गयी. शिखर धवन ने 28 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 45 रन बनाये वहीँ रिद्धिमान साहा ने २२ रनो का योगदान दिया. यहाँ से मैच हैदराबाद के लिए काफी आसान लग रहा था लेकिन तभी मयंक मारकंडे और मुस्ताफ़िज़ुर रहमान ने हैदराबाद को झटके पे झटके दिए. जिससे अचानक हैदराबाद का स्कोर बिना कोई विकेट खोये ६२ रन से १०७ रन पर ५ विकेट हो गया. गेंदबाज़ो के इस प्रदर्शन से मुंबई ने मैच में फिर से वापसी कर ली. हालांकि इसके बाद दीपक हुडा ने टीम को संभाला. हुडा ने 25 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए. हैदराबाद को आखिरी गेंद पर सिंगल की दरकार थी. मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर आ चुका था। ऐसे में स्टैनलेक ने एक रन लेकर टीम को 1 विकेट से जीत दिला दी. मुंबई की ओर से मयंक मार्कंडेय ने 23 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट झटके और उनके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट लेकर अच्छी गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया. हैदराबाद के गेंदबाज़ राशिद खान ने ४ ओवरों में केवल १३ रन देकर १ विकेट लिए. उनकी इसी कसी हुई गेंदबाज़ी के लिए उन्हें man ऑफ़ द मैच चुना गया.

Thursday, 12 April 2018

इस भोजपुरी एक्ट्रेस की वीडियो देखने के बाद भूल जाएंगे Priya Prakash को।| Amrapali Dubey Winks




अभी हाल ही में एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने अदाओं से लाखों करोड़ो लोगों को अपना दीवाना बनाया है.प्रिया प्रकाश ने अपनी इन अदाओं से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इंटरनेट पर छाने के बाद उन्होंने गूगल सर्च के मामले में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीँ अब एक और वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी अदाओं का जलवा दिखा रहीं है. प्रिया प्रकाश की तरह ही लोग आम्रपाली दुबे की अदाओ के दीवाने हो रहे है. वैसे यह वीडियो उनके फिल्म राजा बाबू के एक गाने से लिया गया है जो की वर्ष २०१५ में रिलीज़ हुई थी.

IPL 2018 : Rajasthan Royals के गेंदबाज़ो ने Delhi Daredevils को 10 रनो से हराया। RR vs DD Results




आईपीएल का छठा मैच दिल्ली daredevils और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया.दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया.राजस्थान ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 153 रन बनाए थे की तभी बारिश ने मैच में खलल डाल दिया.बारिश के कारण काफी समय खराब हुआ और राजस्थान की पारी को यहीं खत्म माना गया. २ घंटे तक लगातार बारिश होने के कारण डकवर्थ एंड लुइस नियम को लागु किया गया. जिसकी वजह से दिल्ली को 6 ओवर में 71 रनों का टारगेट मिला.राजस्थान के गेंदबाजों ने 71 रन के स्कोर को बेहतरीन ढंग से डिफेंड किया और दिल्ली के किसी भी बल्लेबाज को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. दिल्ली के बल्लेबाज 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 60 रन ही बना सकी. राजस्थान के तरफ से संजू samson ने २२ गेंदों में २ छक्के और २ चौके की मदद से ३७ रन की पारी खेली. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें man ऑफ़ द मैच भी चुना गया. इस मैच को राजस्थान ने डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक 10 रन से जीत लिया. इसके साथ ही राजस्थान ने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है.

Tuesday, 10 April 2018

IPL 2018 : Sam Billings ने फीकी कर दी Andre Russell की पारी, CSK ने KKR को 5 विकेट से हराया।




आईपीएल सीजन ११ के ५वे मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने सामने थे. आज का यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा है. चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने आंद्रे रसेल की तूफानी नाबाद 88 रन की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 202 रन बनाए. 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की और पहले ही ओवर में 16 रन पीट दिए. शेन वाटसन ने आतिशी पारी खेलते हुए 19 गेंदों पर 42 रन का योगदान दिया. वहीँ उनके साथी ओपनर अम्बाती रायडू ने 26 गेंदों पर 39 रन बनाए. कोलकाता को शेन वाटसन के रूप में पहली सफलता टॉम curran ने दिलाई. दूसरे सलामी बल्लेबाज अंबाती रायडू भी कुलदीप की गेंद पर शिवम मावी को कैच थमा बैठे. इसके बाद कप्तान धोनी और रैना ने धीरे धीरे स्कोर को 100 के पार पहुंचाया था कि तभी रैना सुनील नरेन की गेंद पर विनय कुमार के हाथों लपके गये. यहाँ से मैच चेन्नई के हाथ से जाता हुआ दिख रहा था. तभी कप्तान धोनी को सैम बिल्लिंग्स का साथ मिला. सैम बिल्लिंग्स ने २३ गेंदों में ५ छक्के और २ चौके की मदद से ताबरतोड़ ५६ रन ठोक दिए. इस पारी की वजह से चेन्नई ने खेल में फिर से वापसी कर ली. आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए १७ रन बनाने थे. ब्रावो ने पहली ही गेंद पर छक्का मार कर मैच को चेन्नई की तरफ कर दिया. आखिरी में चेन्नई को जीत के लिए २ गेंदों में ४ रन बनाने थे, आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का मार कर रविंद्र जडेजा ने मैच चेन्नई को जितवा दिया. हालांकि आंद्रे रसेल ने कोलकाता के तरफ से ३६ गेंदों में ११ छक्कों और १ चौके की मदद से ८८ रनो की आतिशी पारी खेली लेकिन सैम बिल्लिंग्स की पारी आज उन पर भारी पर गयी. सैम बिल्लिंग्स को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए man ऑफ़ द मैच चुना गया.