स्टार प्लस पर आने वाले मशहूर शो ये हैं मोहब्बतें की अभिनेत्री नीरू अग्रवाल का अकस्मात् निधन हो गया है. नीरू अग्रवाल ये है मोहब्बतें सीरियल में नौकरानी का किरदार निभाती थीं. नीरू अग्रवाल पिछले कई दिनों से तेज़ बुखार से गुजर रही थी. दो अक्टूबर की सुबह जब नीरू अग्रवाल बुखार की हालत में बाथरूम गयीं तो वह बाथरूम में फिसल के गिर गयीं. उन्हें जल्दबाज़ी में अस्पताल ले जाने की कोशिश की गयी लेकिन उन्होंने रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया. इस खबर का पता चलते ही सीरियल के उनके साथी कलाकारों ने घोर दुख प्रकट किया है. सीरियल में अहम् किरदार निभाने वाली actress दिव्यांका त्रिपाठी ने बहुत ही मार्मिक शब्दों में नीरू को श्रद्धांजलि दी है. दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट करते हुए लिखा की नीरू जब आप अचानक हमे छोड़ कर चली गयीं है तो मुझे आपके साथ हुए अंतिम बातचीत के कुछ अंश याद आ रहे हैं. आप मुझसे अपनी पसंदीदा सोने के गहनों के बारे में बात कर रही थी. आप अपने दोनों बेटों के बारें में बात कर रही थी. आपके दोनों में से एक बेटे को बॉक्सिंग बहुत पसंद है. मुझे आपकी आवाज़ में गर्व महसूस हो रहा था. मुझे आशा थी की आप अपनी बेटी के साथ और भी ज्यादा समय गुजारेंगी. मुझे अफ़सोस है की मैं आपसे और बातें नहीं कर पायी. हम सब आपको मिस करेंगे. भगवान् आपकी आत्मा को शांति दे. नीरू अग्रवाल के परिवार में उनके पति है. उनके दो बेटे है और एक बेटी भी है. हम अपनी तरफ से नीरू को श्रद्धांजलि देते है और प्राथना करते है की इस दुख की घरी में भगवान् उनके परिवार को शक्ति दे.
Showing posts with label Divyanka Tripathi. Show all posts

Tuesday, 2 October 2018
'Yeh Hai Mohabbatein' की एक्ट्रेस Neeru Agrawal का अकस्मात् निधन, सदमे में साथी कलाकार।
स्टार प्लस पर आने वाले मशहूर शो ये हैं मोहब्बतें की अभिनेत्री नीरू अग्रवाल का अकस्मात् निधन हो गया है. नीरू अग्रवाल ये है मोहब्बतें सीरियल में नौकरानी का किरदार निभाती थीं. नीरू अग्रवाल पिछले कई दिनों से तेज़ बुखार से गुजर रही थी. दो अक्टूबर की सुबह जब नीरू अग्रवाल बुखार की हालत में बाथरूम गयीं तो वह बाथरूम में फिसल के गिर गयीं. उन्हें जल्दबाज़ी में अस्पताल ले जाने की कोशिश की गयी लेकिन उन्होंने रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया. इस खबर का पता चलते ही सीरियल के उनके साथी कलाकारों ने घोर दुख प्रकट किया है. सीरियल में अहम् किरदार निभाने वाली actress दिव्यांका त्रिपाठी ने बहुत ही मार्मिक शब्दों में नीरू को श्रद्धांजलि दी है. दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट करते हुए लिखा की नीरू जब आप अचानक हमे छोड़ कर चली गयीं है तो मुझे आपके साथ हुए अंतिम बातचीत के कुछ अंश याद आ रहे हैं. आप मुझसे अपनी पसंदीदा सोने के गहनों के बारे में बात कर रही थी. आप अपने दोनों बेटों के बारें में बात कर रही थी. आपके दोनों में से एक बेटे को बॉक्सिंग बहुत पसंद है. मुझे आपकी आवाज़ में गर्व महसूस हो रहा था. मुझे आशा थी की आप अपनी बेटी के साथ और भी ज्यादा समय गुजारेंगी. मुझे अफ़सोस है की मैं आपसे और बातें नहीं कर पायी. हम सब आपको मिस करेंगे. भगवान् आपकी आत्मा को शांति दे. नीरू अग्रवाल के परिवार में उनके पति है. उनके दो बेटे है और एक बेटी भी है. हम अपनी तरफ से नीरू को श्रद्धांजलि देते है और प्राथना करते है की इस दुख की घरी में भगवान् उनके परिवार को शक्ति दे.
Location:
India
Subscribe to:
Posts (Atom)